देश

Shocking: 4 हजार में खरीदकर 82 लाख में बेची पुरानी लेदर की कुर्सी, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

हम कभी कभी पुरानी चीजों को सस्ते दामों में यूहीं बेच देते हैं. लेकिन उन्हीं कुछ चीजों से लोग इतना पैसा कमा लेते हैं कि आप सोच भी नहीं सकते हैं. अमेरिका के एक टिकटॉकर ने कुछ ऐसा ही कारनामा करके दिखा दिया है. अब आप भी सोचोगे कि उसने ऐसा किया कर दिया. दरअसल इस टिकटॉकर ने एक पुरानी लेदर की कुर्सी को मात्र 4 हजार में खरीदकर 82 लाख रुपये में बेच दिया. हो गए न आप भी हैरान. चलिए बताते हैं कि उसने यह किया कैसे ?

टिकटॉकर इस लेदर की कुर्सी को देखकर ही समझ गया था कि वह इससे मोटी रकम कमा सकता है. इसलिए उसने इस पुरानी लेदर की कुर्सी को खरीद लिया और यह कुर्सी उसके लिए सच में लकी साबित हुई. बता दें कि लड़के ने यह कुर्सी फेसबुक मार्केटप्लेस से खरीदी थी.

20 डॉलर में खरीदी कुर्सी

टिकटॉकर जस्टिन मिलर नाम के इस लड़के ने 20 डॉलर में कुर्सी खरीदी थी. जिसके बाद उसके इस पुरानी लेदर की कुर्सी को Sotheby पर ऑक्शन के लिए डाल दिया. आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस कुर्सी को उसने मात्र 4 हजार में खरीदा था नीलामी के जरिए उन्हें उसके लिए दो हजार गुना अधिक पैसे मिले. मिलर के मुताबिक उसने भी यह नहीं सोचा था कि लेदर की कुर्सी के लिए इतनी भारी भरकम कीमत मिल जाएगी. उन्होंने बिजनेस इनसाइडर को बताया कि वे Antiques Roadshow (पुरानी वस्तुओं का शो) देखा करते थे. यहीं से उन्हें ऑक्शन का आइडिया आया मिला था.

पहले से था अंदाजा

मिलर ने कहा कि, “मैं कोई एंटिक्स एक्सपर्ट नहीं हूं. लेकिन शो देखते-देखते मुझे पुरानी चीजों की परख होने लगी. मुझे लगा कि यह कुर्सी जैकपॉट साबित हो सकती है”. टिकटॉकर मिलर के मुताबिक, वह पहले भी इस तरह की दो कुर्सियां खरीद चुके थे, जिसके लिए उन्होंने 2 लाख डॉलर (यानी 1,64,89,100 रुपये) का भुगतान किया था. इसलिए उनको अंदाजा था कि इस कुर्सी की उन्हें ऊंची कीमत मिल सकती है. बता दें मिलर ने इसकी 40 लाख तक की बोली लग सकती है, लेकिन ऑक्शन में उनको जो रकम मिली उससे वो भी हैरान रहे गए.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

5 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

6 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

6 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

7 hours ago