Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

15 मिनट में 15 करोड़ साफ! बैंक मैनेजर को पीटा, फायरिंग की और फिर बिहार भाग आया लुटेरा, अब रोहतास में हुआ गिरफ्तार

Singrauli Bank Robbery Case: मध्य प्रदेश में लूट कर बिहार में खपाने वाले एक आरोपी को बिहार की रोहतास रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से मध्य प्रदेश से भारी मात्रा में लूट का कैश और सोने का जेवर बरामद हुआ है.

Singrauli Bank Robbery Case

Singrauli Bank Robbery Case

Singrauli Bank Robbery Case: मध्य प्रदेश में लूट कर बिहार में खपाने वाले एक आरोपी को बिहार की रोहतास रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से मध्य प्रदेश से भारी मात्रा में लूट का कैश और सोने का जेवर बरामद हुआ है. मामले की सूचना पर मध्य प्रदेश की पुलिस भी बिहार पहुंच कर आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है.

दरअसल मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक बैंक को लूट लिया गया था. जिसका एक आरोपी कमलेश कुमार लूट का माल लेकर डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पहुंचा था. जिसे रोहतास रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक आरोपी के पास से 15 लाख 72 हजार रुपये कैश और करीब 61 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए हैं. जिनकी कीमत करीब 9 लाख बताई जा रही है.

लूट का हिस्सा लेकर फरार होने के फिराक में था आरोपी

इस संबंध में रेलवे के एएसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 5 लूटेरों ने मिलकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी लूट की थी. जिसमें करीब 10 से 15 करोड़ रुपये का सोना और 20 लाख रुपये से ज्यादा का कैश लूटा गया था. इसी कांड में आरोपी कमलेश कुमार भी शामिल रहा. वह अपनी लूट का हिस्सा लेकर सिंगरौली पटना एक्सप्रेस ट्रेन से भागने की फिराक में था. रेलवे पुलिस के दो सिपाही प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे. उन्हें आरोपी को देखकर शक हुआ.

उन्होंने इसकी सूचना तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को दे दी. जिसके बाद रेलवे पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया. जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से भारी मात्रा में कैश और सोने के जेवर मिले.

15 मिनट में ही लूट लिया पूरा बैंक

बता दें कि, सिंगरौली के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कल शुक्रवार को 5 बदमाश घुस गए और वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया. इस दौरान लूटेरों ने बैंक मैनेजर को भी जमकर पीटा और फायरिंग की. अपराधियों ने बैंक में घुसते ही सभी लोगों को गन पॉइंट पर ले लिया.

ये भी पढ़ें- Nashik TCS Case: लड़कियों के यौन शोषण की ‘मास्टरमाइंड’ निदा खान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए खटखटाया अदालत का द्वार, परिवार बोला- वो प्रेग्नेंट है

इन पांचों नकाबपोश बदमाशों ने मात्र 15 मिनट में ही 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की लूट की और मौके से फरार हो गए थे. अब इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital