Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सीतामढ़ी में HIV का खतरा, 7000 से ज्यादा मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sitamadhi HIV Crisis: बिहार के सीतामढ़ी जिले में HIV संक्रमित मरीजों की संख्या 7000 से अधिक पहुंच गई है. बच्चों में भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान और टेस्टिंग कैंप शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

Sitamadhi HIV Crisis: बिहार के सीतामढ़ी जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां HIV पॉजिटिव मरीजों की संख्या सात हजार से ज्यादा बताई जा रही है. अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं, लेकिन यह संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है. हैरानी की बात यह है कि संक्रमितों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें यह बीमारी अपने माता-पिता से विरासत में मिली है.

ART सेंटर बना हाई लोड सेंटर

जानकारी के मुताबिक, सीतामढ़ी जिले के एआरटी सेंटर में हर महीने 40 से 60 नए मरीज रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं. लगातार बढ़ते आंकड़ों ने इस सेंटर को पूरे राज्य का हाई लोड सेंटर बना दिया है. हर महीने नए केस सामने आने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि, एड्स के कुल मरीजों की सही संख्या को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है.

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

लगातार बढ़ते मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. सवाल यह है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग संक्रमित कैसे हो गए. स्वास्थ्य विभाग ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही कैंप लगाने की योजना भी बनाई जा रही है, जहां लोगों को सावधानी और बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी और HIV जांच की सलाह दी जाएगी.

गांव-गांव चलेगा टेस्टिंग अभियान

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अब भी लोग जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय में यह बीमारी और विकराल रूप ले सकती है. इसी वजह से स्वास्थ्य विभाग ने अभी से कमर कस ली है. जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर के जरिए जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम चलाने का फैसला किया गया है. साथ ही गांव-गांव जाकर HIV टेस्ट करने की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि समय रहते मरीजों की पहचान हो सके और इलाज शुरू किया जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital