Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Raja Raghuvanshi Murder Case: गाजीपुर से सड़क के रास्ते पटना…अब सोनम रघुवंशी को फ्लाइट से मेघालय ले जाएगी पुलिस

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) को मेघालय पुलिस सोमवार देर रात लेकर शिलॉन्ग रवाना हुई.

Sonam Raghuvanshi

राजा मर्डर केस.

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) को मेघालय पुलिस सोमवार देर रात लेकर शिलॉन्ग रवाना हुई. गाजीपुर से बक्सर के रास्ते पटना पहुंची सोनम को फुलवारी शरीफ थाने में रखा गया.

Sonam Raghuvanshi को पटना लेकर पहुंची पुलिस

राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना के एएसआई सुरेंद्र कुमार ने सोनम ((Sonam Raghuvanshi) के पहुंचने की अधिकृत जानकारी दी. बताया कि सोनम नाम की महिला को पुलिस थाने लाई है. उससे पूछताछ की जा रही है. एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद आगे की प्रक्रिया के तहत सोनम को थाने से बाहर भेजा जाएगा. 4-5 अधिकारी उसे लेकर थाने पहुंचे, साथ में एक महिला कांस्टेबल भी है.

फ्लाइट से शिलांग लेकर जाएगी पुलिस

सूत्रों के मुताबिक, शिलांग पुलिस सोनम को पटना से 3:55 बजे की फ्लाइट से कोलकाता ले जाएगी. वहां से गुवाहाटी और फिर शिलांग पहुंचाया जाएगा. सोनम रघुवंशी के साथ मेघालय पुलिस की शिदा एमएस खरसाती, रोसा एम खोंगसिट, सिल्टे डी शिरा, पीडी सोनार कर्मचारी पटना से कोलकाता की फ्लाइट में यात्रा करेंगी.सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मेघालय पुलिस इससे पहले सोनम को यूपी के गाजीपुर की कोर्ट में देर शाम पेश किया गया था. कोर्ट ने उसे 3 दिन की रिमांड पर सौंपा है.

यह भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: ढाबा मालिक साहिल यादव ने हैरान कर देने वाला सच, ‘फफक-फफक क्यों रोने लगी थी सोनम’?

वहीं, इस मर्डर केस में सोमवार को हत्या के आरोप में तीन संदिग्धों- राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इन्हें भी कोर्ट में पेश किया. तीनों आरोपियों को सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस को सौंपा गया. चौथा आरोपी आनंद कुर्मी बीना से पकड़ा गया था. इन सबको मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा. फिर चारों आरोपियों को फ्लाइट से शिलॉन्ग लेकर ले जाया जा सकता है.

2 जून को बरामद हुआ था राजा का शव

बता दें कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम ((Sonam Raghuvanshi) शादी के बाद 20 मई को हनीमून पर गए थे. 23 मई को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके से लापता हो गए थे. 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला था, जबकि उनकी पत्नी सोनम की तलाश जोरों-शोरों से की जा रही थी. अचानक नाटकीय मोड़ तब आया जब 8-9 जून की दरमियानी रात वह यूपी के गाजीपुर स्थित ढाबे पर पहुंची. उसने अपने घरवालों से बात की और उसके बाद पुलिस के आगे सरेंडर करने की खबर आई. इस बीच मेघालय के सीएम ने भी एक्स पोस्ट पर प्रदेश पुलिस की पीठ थपथपाते हुए सोनम और तीन अन्य आरोपियों के गिरफ्त में लिए जाने की बात का खुलासा किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital