Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सपा ने रोली तिवारी और ऋचा सिंह को पार्टी से निकाला, रामचरितमानस विवाद में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ खोला था मोर्चा

Samajwadi party: ऋचा सिंह ने प्रयागराज से 2022 का विधानसभा चुनाव सपा के टिकट पर लड़ा था. हालांकि, वो बीजेपी के सिद्धार्थनाथ सिंह से चुनाव हार गई थीं.

Sapa

रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह (फोटो ट्विटर)

SP expelled Richa Singh: वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर उठाए गए सवाल के खिलाफ बोलने पर समाजवादी पार्टी ने अपने दो नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. सपा पार्टी के ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई. ट्वीट में लिखा- सपा नेत्री रही रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जाता है. बता दें स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के बाद दोनों युवा नेत्री ने रामचरितमानस पर बयान देने का विरोध किया था. ऋचा सिंह ने प्रयागराज से 2022 का विधानसभा चुनाव सपा के टिकट पर लड़ा था. हालांकि, वो बीजेपी के सिद्धार्थनाथ सिंह से चुनाव हार गई थीं.

रोली ने स्वामी के हमले पर उठाए थे सवाल

समाजवादी पार्टी की नेता डॉ रोली तिवारी मिश्रा का भी बयान सामने आया है. रोली तिवारी मिश्रा ने कहा है कि उनपर भी जानलेवा हमला हो सकता है. इसी के साथ उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य का बिना नाम लिए उनपर निशाना साधा और कहा कि सनातन द्रोहियों द्वारा महंत राजू दास पर हमला किया गया है. वहीं सपा पार्टी की नेता डॉ रोली तिवारी मिश्रा ने ट्वीट किया, “कल श्रीहनुमान गढ़ी मंदिर महंत श्री राजू दासजी महाराज ने मुझे ‘श्रीरामचरितमानस सम्मान यात्रा’ के लिए आशीर्वाद दिया. आज लखनऊ के ताज होटल में सनातन द्रोहियों द्वारा उन पर हमला हो गया”.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital