देश

Spotify करने जा रहा है बड़ी छंटनी! करीब 1500 कर्मचारियों पर पड़ेगा फर्क, इस वजह से लिया गया ये फैसला

Spotify: ऑनलाइल म्यूजिक प्लेटफॉर्म कंपनी Spotify इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है. इसलिए एक बार फिर उनसे छंटनी करने का फैसला लिया है. कंपनी ने 17 फीसदी कर्मचारी को निकालने का ऐलान किया है. इसके मुताबिक, करीब 1500 कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा. कंपनी इससे पहले भी जनवरी के महीने में अपने कर्मचारियों की छंटनी की थी. तब कंपनी ने 6 फीसदी कर्मचारियों को निकाल दिया था. इसके बाद जून के महीने में 2 फीसदी लोगों को निकाल दिया था. बता दें कि स्पोटीफाई कंपनी ने अपने स्टाफ की छंटनी के पीछे की वजह को भी बताया है.

स्पॉटिफाई की स्थापना साल 2006 में डेनियल ऐक ने की थी. यह एक स्वीडिश ऑडियो स्ट्रीमिंग और मीडिया सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है. इस पर सभी तरह के ऑडियो पोस्टकास्ट पब्लिश किए जाते हैं.

कर्मचारियों को निकालने की बताई वजह

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेनियक ऐक ने कर्मचारियों की छंटनी करने की पीछे की वजह को भी बताया है. उन्होंने कर्मचारियों को भेजे लेटर में कहा कि कंपनी फिलहाल मुश्किल दौर से गुजर रही है. उसे चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए सही वर्कफोर्स बनाए रखना जरुरी है. उन्होंने इसके लिए धीमी आर्थिक वृद्धि दर को जिम्मेदार ठहराया है. डेनियल ने कंपनी के खर्चे को कम करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला महत्वपूर्ण बताया है. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि करीब 17 फीसदी कर्मचारियों को निकाला जा रहा है. इसके असर करीब 1500 कर्मचारियों पर पड़ेगा.

कंपनी छंटनी वाले कर्मचारियों को सर्विलेंस पे के तहत पांच महीनों तक औसत पेमेंट देगी. इसकी कीमत कर्मचारियों के काम और नोटिस पीरियड के आधार पर किया जाएगा. इसके अलावा कंपनी ने कहा कि इन पांच महीनों में कर्मचारियों की हेल्थ सेवाओं पर खर्च भी उठाएगी.

कोरोना के समय उठाया था कर्ज

कंपनी ने बताया कि कोरोना के समय साल 2020 और 2021 में मार्केट से कर्ज लेकर मार्केटिंग पर खर्च किया था. लेकिन इसके बाद लोन महंगा हो गया और कंपन मुश्किल में पड़ गई. इसके बाद कंपनी ने खर्च कम करने के लिए छंटनी करने का फैसला लिया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

12 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

19 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

20 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

42 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

52 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

53 minutes ago