Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi: CM आवास पर पहुंचीं स्वाति मालीवाल, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; AAP नेता आतिशी बोलीं— केजरीवाल को फंसाने के लिए हुआ इनका इस्तेमाल

दिल्ली पुलिस द्वारा 13 मई की घटना के रीक्रिएशन के बाद AAP सांसद स्वाति मालीवाल CM केजरीवाल के आवास पर पहुंचीं. जहां आज फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए. अब तक के अपडेट्स जानिए—

Swati Maliwal AAP

AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट की खबरें तूल पकड़ती जा रही हैं. आज शाम को फॉरेंसिक टीम ने इस मामले की जांच के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर से साक्ष्य जुटाए. इस दौरान स्वाति मालीवाल भी केजरीवाल के आवास पर पहुंचीं.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, 17 मई, शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम दो बार फिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम का सहयोग करने के लिए स्वाति भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचीं. शाम को करीब 6 बजे आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

आतिशी ने स्वाति मालीवाल को ‘झूठी’ करार दिया

आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल की करीबी नेता आतिशी ने स्वाति मालीवाल को ‘झूठी’ करार दिया. आतिशी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को फंसाने के लिए स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया गया है. सुनियोजित तरीके से यह पूरी साजिश रची गई है, जिसका चेहरा स्वाति मालीवाल हैं. इसलिए 13 मई की सुबह केजरीवाल के घर स्वाति मालीवाल को भेजा गया था.

‘स्वाति मालीवाल के लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं’

आतिशी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं, तब से बीजेपी बौखलाई हुई है. इसी बौखलाहट में उन्होंने स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया है. आतिशी ने कहा कि “आज जो वीडियो सामने आया है, उसने यह साफ कर दिया है कि स्वाति मालीवाल के लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं. वो सरासर झूठ बोल रही हैं.”

यह भी पढ़िए: स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास के अंदर मारपीट, सांसद ने लगाए गंभीर आरोप, मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital