Bharat Express DD Free Dish

DMK का खेल खत्म? विजय ने चला बड़ा दांव, नए गठबंधन के नाम से मचा सियासी बवाल

TVK Alliance Tamil Nadu: तमिलनाडु में टीवीके को समर्थन देने वाले दलों ने अपने गठबंधन का नाम ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ रखा है.

New name for the TVK alliance in Tamil Nadu

तमिलनाडु में टीवीके गठबंधन का नया नाम

TVK Alliance Tamil Nadu: तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) को समर्थन देने वाले दलों ने अपने गठबंधन का औपचारिक नाम तय कर दिया है. अब यह समूह ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ कहलाएगा. इस गठबंधन का नेतृत्व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय करेंगे.

कहां हुई अहम बैठक?

बुधवार को चेन्नई के पनैयूर स्थित टीवीके मुख्यालय में सहयोगी दलों की बैठक हुई. शाम चार बजे शुरू हुई इस चर्चा करीब डेढ़ घंटे चली. इसी दौरान गठबंधन के नाम और नेतृत्व पर सहमति बनी.

विधानसभा चुनाव में TVK बड़ा पार्टी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया था. हालांकि, बहुमत से पीछे रहने के कारण उसे सरकार बनाने के लिए सहयोगियों का सहारा लेना पड़ा. कांग्रेस, वीसीके, आईयूएमएल और वामपंथी दलों समेत कई पूर्व डीएमके सहयोगियों ने टीवीके को समर्थन दिया.

सहयोगियों की भूमिका क्या है?

वीसीके और आईयूएमएल विजय के मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं. वहीं सीपीआई और सीपीआई-एम ने बाहर से समर्थन देने का फैसला किया है. इससे पहले जुलाई में कोवलम में हुई पहली परामर्श बैठक में कांग्रेस, वीसीके, एमडीएमके और आईयूएमएल ने हिस्सा लिया था.

बैठक में कौन-कौन थे मौजूद

इस बैठक में कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर, प्रवीण चक्रवर्ती, विधायक दल की नेता थरहाई कथबर्ट, एमडीएमके महासचिव वाइको और उनके सांसद दुरई वाइको, आईयूएमएल अध्यक्ष के.एम. कादर मोहिदीन और मंत्री शाहजहां, वीसीके अध्यक्ष थोल. तिरुमावलवन और सांसद रविकुमार समेत कई नेता शामिल हुए.

ये भी पढ़ें-अब बुके नहीं, किताब या पौधे से होगा वेलकम! रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय की सराहनीय पहल

साझा एजेंडे पर जोर

गठबंधन ने कहा कि नया नाम उनके साझा विचारों को दर्शाता है. धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और सुशासन ही इस अलायंस का मूल एजेंडा होगा. भविष्य के चुनावों और जन अभियानों में यह पहचान उन्हें अलग राजनीतिक स्वरूप देगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read