Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश का ‘तांडव’, मौसम विभाग ने उत्तराखंड समेत इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

Weather Update: देश में भारी बारिश ने कई शहरों और क्षेत्रों को बाढ़ से प्रभावित कर दिया है. गुजरात के जुनागढ़, उत्तराखंड़ के कई क्षेत्रों समेत महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है.

Weather Update

Weather Update" बारिश से सड़कों पर भरा पानी (फाइल फोटो)

Weather Update: देश में भारी बारिश ने कई शहरों और क्षेत्रों को बाढ़ से प्रभावित कर दिया है. गुजरात के जुनागढ़, उत्तराखंड़ के कई क्षेत्रों समेत महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां पर कई लोगों की मौत की भी खबर है. वहीं, मौसम विभाग ने भारी बारिश अलर्ट जारी किया है. इसके अनुसार, गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है. राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ने की बात कही गई है. बताया गया कि हरियाणा के हथिनीकुंड से यमुना में एक बार फिर से पानी छोड़ा गया है, जो दिल्ली के कुछ क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है.

Weather Update: उत्तराखंड के सभी जिलों में येलो अलर्ट

देश भर में भारी बारिश ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं घटी. इस दौरान कई लोगों की मौत भी हो गई. वहीं, गुजरात के जुनागढ़ में भारी बारिश के कारण वहां की सड़के ‘नदी’ का रूप ले चुकी हैं. लोगों को काफी परेशानी हो रही है. उत्तराखंड की बात करें तो मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून समेत सभी 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है. महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर में भी विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा गुजरात के जुनागढ़, कोंकण में भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले दो दिनों में मुंबई के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें- ..तो क्या बीजेपी अब ‘मणिपुर फाइल्स’ बनाकर देखेगी…पीएम ऐसी फिल्म देखने का साहस कर पाएंगे ?- उद्धव गुट ने मुखपत्र सामना में कसा तंज

इन शहरों में भारी बारिश का अलर्ट

गुजरात के जुनागढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट है. जूनागढ़ में तो तबाही मच गई है. इनके अलावा गोवा, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में भी आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है. दिल्ली में यमुना के जलस्तर बढ़ने से नीचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. यहां हथिनीकुंड बैराज से फिर से पानी छोड़ा गया है. वैसे दिल्ली का मौसम साफ है और अभी बारिश की संभावना नहीं है. बताया गया कि अगले 24 से 48 घंटे दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यमुना में हरियाणा के हथिनीकुंड से 1 लाख 47 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital