Tej Pratap Family Reunion: बिहार विधानसभा चुनाव के कई महीने बाद तेजप्रताप यादव ने अपने माता-पिता से मुलाकात की. वे पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे. यहां उन्होंने पिता लालू प्रसाद यादव और माता राबड़ी देवी से आशीर्वाद लिया.
भाई-भतीजी से भी मिले तेजप्रताप
तेजप्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी यादव से भी भेंट की. तेजस्वी बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं. इस मुलाकात में तेजप्रताप ने कल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर होने वाले “ऐतिहासिक दही-चूड़ा भोज” कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र देकर तेजस्वी को आमंत्रित किया.
वे अपनी प्यारी भतीजी कात्यायनी को गोद में लेकर बहुत खुश दिखे. इस पल को उन्होंने खास बताया.
यहां देखिए तेजप्रताप यादव की इस मुलाकात की कुछ खास तस्वीरें, जहां वे परिवार के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर दिया ये संदेश
तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की जानकारी दी. वे Janshakti Janta Dal के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. चुनाव से पहले परिवार से अलग होने के बाद यह उनकी पहली ऐसी बड़ी मुलाकात है. लोग इसे परिवार में एकता की वापसी मान रहे हैं.
आज अपने पिताजी आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी, माता जी आदरणीय श्रीमती राबड़ी देवी जी से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचकर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से भी भेंट मुलाकात कर कल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर… pic.twitter.com/T2nZ5qz3x6
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 13, 2026
ये भी पढ़ें- NATO का अंत या नए शीत युद्ध की शुरुआत…ग्रीनलैंड पर अमेरिकी एक्शन का मतलब क्या है?
मुलाकात के राजनीतिक मायने
यह मुलाकात राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है. कुछ लोग कहते हैं कि हार के बाद परिवार साथ आ रहा है. तेजप्रताप ने परिवार के रिश्तों को राजनीति से अलग रखने की बात कही है. यह घटना बिहार की राजनीति में नए बदलाव का संकेत दे सकती है. लोग देख रहे हैं कि आगे क्या होता है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





