देश

Ramcharitmanas Row: RJD के मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान पर तेजस्वी ने दी सफाई- ‘अपने विभाग पर ध्यान दें..’

Bihar News: सनातन संस्कृति के पवित्र काव्य तुलसीकृत ‘रामचरित मानस’ के अपमान की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही. अब बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री और आरजेडी के सीनियर लीडर चंद्रशेखर ने ऐसा बयान दिया है, जिससे हिंदु अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं. चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर टिप्पणी करते हुए आज कहा कि रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है. जब तक यह पोटेशियम साइनाइड रहेगा, तब तक मैं इसका विरोध जारी रखूंगा.

चंद्रशेखर की इस टिप्पणी पर बिहार के डिप्टी सीएम एवं आरजेडी के मुखिया तेजस्वी यादव ने सफाई दी है. तेजस्वी यादव ने अभी कहा कि मंत्री जी को अपने विभागों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. नकारात्मक बातों पर चर्चा नहीं होनी चाहिए, बल्कि सकारात्मक बातों पर चर्चा होनी चाहिए…तो हमें लगता है कि उन्हें ये सब बातें नहीं करनी चाहिए.

तेजस्वी ने कहा, “हम लोग संविधान में विश्वास रखते हैं और संविधान में सभी धर्मों का सम्मान है, तो हम हमेशा लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं.” हालांकि, तेजस्वी ने बिहार के मंत्री चन्द्रशेखर पर कार्रवाई करने के बारे में कुछ नहीं कहा.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के होने वाले गठबंधन का भविष्य कांग्रेस के हाथों में, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले क्या मिलेंगे राहुल अखिलेश के दिल?

हिंदी ग्रंथ अकादमी में की गई थी अपमानजनक टिप्पणी

बता दें कि कल यानी कि गुरुवार 14 सितंबर को मंत्री चंद्रशेखर पटना में बिहार हिंदी ग्रंथ अकादमी में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उसी दौरान चंद्रशेखर ने सुंदर कांड एक दोहे का जिक्र करते हुए पूछा कि जीभ काटने की कीमत 10 करोड़ रुपए लगाई गई थी. मेरे गले की कीमत क्या होगी?

चंद्रशेखर खुद समाज में जहर फैलाने के लिए बेचैन: भाजपा

चन्द्रशेखर के कथित ‘रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है’ वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेता उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर खुद ही सामाजिक साइनाइड हैं. वे समाज में जहर फैलाने के लिए बेचैन हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

22 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

24 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago