Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आतंकवाद किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं, हैदराबाद में CISF के 54वें स्थापना दिवस के मौके पर बोले अमित शाह

Hyderabad: आतंकवाद पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि भारत के किसी भी भाग में आतंकवाद, अलगाववाद और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से कड़ाई से निपटा जाएगा.

Amit Shah

अमित शाह

Hyderabad: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार 12 मार्च को 54वें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के स्थापना दिवस के परेड में शामिल होने के लिए कल शाम हो ही हैदराबाद पहुंच गए थे. इस अवसर पर अमित शाह ने वहां मौजूद CISF के जवानों और ऑफिसर्स को संबोधित करने के अलावा राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी (NISA) में बैफल रेंज ‘अर्जुन’ का उद्घाटन भी किया.

अपने संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार की आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने की नीति आने वाले समय में भी जारी रहेगी. आपको बता दें कि इस वर्ष CISF का वार्षिक स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हैदराबाद में किया जा रहा है.

इसके आलावा उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति में CISF का बहुत अहम योगदान है क्योंकि कोई भी देश तभी प्रगति कर सकता है जब इसके उद्योगों की सुरक्षा, हवाई अड्डों और बंदरगाहों की सुरक्षा सुनिश्चित हो. CISF ने 53 सालों में CISF की स्थापना के सभी उद्देश्यों की परिपूर्ति की है.

राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से निपटने में बरती जाएगी सख्ती 

आतंकवाद पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि भारत के किसी भी भाग में आतंकवाद, अलगाववाद और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से कड़ाई से निपटा जाएगा. अपने संबोधन में उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था का विजन पेश किया है, इसके लिए पोर्ट्स, एयरपोर्टस आदि की सिक्योरिटि बहुत जरूरी है. पिछले 53 वर्षों से CISF उनकी सुरक्षा करते आ रहा है और अब भी करेगा.”

इसे भी पढ़ें: Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक को दिया गया था जहर? विकास मालू की पत्नी का अपने ही पति पर आरोप, कहा- हत्या की थी प्लानिंग

कब की गई थी CISF की स्थापना?

भारतीय बल का अहम हिस्सा रहे CISF की स्थापना 10 मार्च, 1969 को भारत की संसद के अधिनियम के तहत की गई थी. उसके बाद से ही हर साल 10 मार्च को CISF का स्थापना दिवस मनाया जाता है. इस साल जहां इसका आयोजन हैदराबाद में तो वहीं पिछले साल इसका आयोजन गाजियाबाद में हुआ था.

मिली जानकारी के अनुसार, यह पहली बार है कि CISF दिल्ली के बाहर अपने ‘स्थापना दिवस’ समारोह का आयोजन कर रहा है. इससे पहले तक ये हर साल  गाजियाबाद में दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित CISF मैदान में आयोजित किया जाता था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital