बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
अतीक-अशरफ हत्याकांड में सुंदर भाटी का नाम आया सामने
Atiq Ahmed Murder: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस कस्टडी में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन और सरकार से लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं कि भारी पुलिस के बीच इस वारदात को कैसे अंजाम दे दिया गया. वहीं इस मामले की जांच में नए खुलासे हो रहे हैं. माफिया अतीक और अशरफ की हत्या तीन युवकों ने की थी. इन्हीं में से एक है सनी सिंह. जो हमीरपुर जेल में बंद रहने के दौरान गैंगस्टर सुंदर भाटी का करीबी हो गया था. जिसके बाद इस हत्याकांड में सुंदर भाटी का नाम भी सामने आने लगा है.
सुंदर भाटी प्रदेश का जाना माना गैंगस्टर है और अब अतीक और अशरफ हत्या में मुख्य आरोपी सनी सिंह का उसका खास गुर्गा बताया जा रहा है. बता दें कि सुंदर भाटी अभी सोनभद्र जेल में बंद है.
इस हत्याकांड में सुंदर भाटी का नाम सामने आने के बाद ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि अतीक और अशरफ की हत्या जिस जिगाना पिस्टल से हुई, वह गैंगस्टर भाटी के नेटवर्क से ही सनी को दी गई थी. पश्चिम उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर सुंदर भाटी पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, लूट, मारपीट के 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. भाटी को हरेंद्र प्रधान की हत्या के आरोपी में उम्रकैद की सजा सुनायी गई है. जिसके बाद उसे हमीरपुर जेल में बंद किया गया था. हालांकि बाद उसे सोनभद्र जेल में बंद कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक, जब हमीरपुर जेल में बंद था उसी समय उसकी मुलाकात सनी सिंह से हुई. वह लूट की वारदात के आरोप में सजा काट रहा था. इधर जेल में सनी की दबंगई को देखकर गैंगस्टर भाटी उसे अपने करीब लाया और धीरे-धीरे उसको अपना गुर्गा बना लिया.
खबरों के मुताबिक, भाटी गैंग के पास AK-47 समेत कई खतरनाक हथियार हैं. उसका संपर्क पंजाब के कई असलहा तस्करों और गैंगस्टर से भी रहा है. माना जा रहा है कि अतीक और अशरफ के हत्यारोपी सनी सिंह को जो विदेशी जिगाना पिस्टल और दूसरे शूटर्स को जो पिस्टल मिली, तो वह सुंदर भाटी के नेटवर्क से ही पहुंचाई गई थी.
हालांकि अभी तक पुलिस का इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन इस बात की जांच हो रही है कि सनी सिंह और लवलेश तिवारी जैसे मामूली अपराधियों के पास इतनी महंगी पिस्तल कैसे पहुंची. एक चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बड़े अफसर ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि अभी तक सुंदर भाटी और अतीक अहमद के बीच दुश्मनी की कोई वजह नहीं मिली है.
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…