पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
सीएम गहलोत और पीएम मोदी
Rajasthan Election 2023: राजस्थान में इस बार विधानसभा का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि एक तरफ प्रदेश में गहलोत सरकार अपनी योजनाओं के बल फिर से वापसी की तैयारी कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी को उम्मीद है कि 5 साल खत्म होते ही पुराने रिवाज को देखते हुए प्रदेश की जनता सरकार को बदल देगी. इसलिए चुनाव में यह देखना काफी ज्यादा दिलचस्प हो गया है कि इस बार कौन सत्ता की चाभी किसके हाथ लगेगी. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही मजबूत स्थिति में नजर आ रही हैं. वहीं इस बार एक और चीज काफी दिलचस्प है और वो है इस चुनाव में वोट डालने वाले नए मतदाता.
प्रदेश में इस बार सत्ता की ‘चाभी’ फर्स्ट वोटर्स के हाथ में जा सकती है, क्योंकि इस बार चुनाव में 22 लाख 6 हजार से ज्यादा ऐसे वोटर्स हैं, जो पहली बार सरकार के लिए अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे.
बता दें कि चुनाव आयोग की तरफ से मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है. राज्य में इस बार 5.26 करोड़ से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे. जो कि पिछली बार के चुनाव में मतदाताओं की संख्या के मुकाबले करीब 50 लाख ज्यादा हैं. प्रदेश में निर्वाचन विभाग ने ज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है.
यह भी पढ़ें- “मेरी दादी इंदिरा गांधी ‘महापुरुष’ थीं”, जब जनसभा को संबोधित करते हुए फिसल गई प्रियंका गांधी की जुबान, हुई ट्रोल
चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया है कि चुनाव में इस बार 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतादाता सूचि में इस बार 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता हैं. जबकि 606 मतादाता ट्रांसजेंडर हैं. वहीं पीवीटीजी (सहरिया आदिवासी) मतदाता 77,343 हैं. बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे.
वहीं इस बार मतदान केंद्रों की संख्या में इजाफा हुआ है. इस बार करीब 570 मतदान केंद्रों को बढ़ाया गया है. इस चुनाव में युवा मतदाताओं का काफी जोर रहने वाला है क्योंकि इस बार 2.73 करोड़ युवा मतदाता हैं, जिनकी उम्र 18 से 39 साल है. वहीं इसमें 22 लाख 6 हजार से ज्यादा नए मतादाता हैं जो पहली बार वोट करने जा रहे हैं.
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…
Khatu Shyam News: खाटूश्यामजी मंदिर के पट 13 अक्टूबर की रात से 14 अक्टूबर की…
सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…
Government Jobs 2026: CPRI, DRDO, EIL और DCPCR में 190 से अधिक सरकारी पदों पर…