Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

’18 साल में वोट का अधिकार कांग्रेस की देन’, राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में गूंजी युवाओं की आवाज, जूली ने दिया भरोसा

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं से बातचीत की. उन्होंने कांग्रेस और युवाओं के रिश्ते पर चर्चा की.

पूजा, जयपुर

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में भाग लिया. जवाहर बाल मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों स्कूली बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया. जूली ने कांग्रेस और युवाओं के बीच बने आत्मीय रिश्ते का एक किस्सा सुनाया.

राहुल गांधी के घर धरना का प्रसंग

जूली ने बताया कि साल 2014 में UPSC के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सीधे राहुल गांधी के घर धरना देने पहुंच गए थे. उस समय न तो पुलिस ने बल प्रयोग किया, न पानी की बौछार चली और न ही केस दर्ज हुए. राहुल गांधी ने उनकी बात सुनी और उनकी मांगों पर सहमति बनी. जूली ने कहा कि यही कांग्रेस की संस्कृति है जहां युवाओं की आवाज़ को दरवाजे पर भी सुना जाता है.

आज की स्थिति पर सवाल

जूली ने वर्तमान हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज जब युवा रोजगार और भविष्य की मांग लेकर सड़कों पर उतरते हैं तो उन्हें लाठियां, बैरिकेड और FIR मिलती है. उन्होंने कहा कि फर्क साफ है एक तरफ वह राजनीति है जो युवाओं को सुनती है और दूसरी तरफ वह राजनीति है जो उन्हें दबाती है.

लोकतंत्र में युवाओं की ताकत

नेता प्रतिपक्ष ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सवाल पूछना ही लोकतंत्र की असली ताकत है. उन्होंने कहा कि वे यहां नेता प्रतिपक्ष के रूप में नहीं बल्कि बड़े भाई की तरह संवाद करने आए हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि तीखे सवालों के जवाब भी उतने ही सीधे मिलेंगे.

राजीव गांधी का ऐतिहासिक कदम

इतिहास की याद दिलाते हुए जूली ने कहा कि आज 18 साल की उम्र में वोट डालने का अधिकार युवाओं को कांग्रेस ने दिया. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संविधान संशोधन कर मतदान की न्यूनतम आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की थी. उस समय कांग्रेस ने युवाओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें देश की दिशा तय करने की जिम्मेदारी दी थी.

ये भी पढ़ें-‘सीआरपीएफ ने अपने अटूट साहस और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई पहचान’, स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी

संसद से सड़क तक युवाओं की आवाज

जूली ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयासों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में युवाओं से जुड़े मुद्दों जैसे ( पेपर लीक, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना, MSME और स्टार्टअप) को सबसे प्रमुखता से उठाते हैं. उन्होंने संसद में छात्रों की आवाज़ बुलंद की और सरकार से सीधे जवाब मांगे. जूली ने कहा कि जब विपक्ष का नेता युवाओं के अधिकारों की लड़ाई संसद में लड़ता है तो यह साफ होता है कि कांग्रेस की प्राथमिकताओं में युवा सबसे आगे हैं. इसपर मस्त हेडलाइन सुझाएं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital