Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली में सांस लेना मुश्किल! यूपी-बिहार में अगले 7 दिन मौसम का ‘तांडव’; जानें भारत का मौसम

Today Weather Update: फरवरी में मौसम सुहाना होने के बजाय डरावना हो गया है. एक नहीं, तीन-तीन पश्चिमी विक्षोभ भारत की ओर बढ़ रहे हैं. 5 और 8 फरवरी को मौसम फिर करवट लेगा. दिल्ली में प्रदूषण और कोहरे ने ‘लॉकडाउन’ जैसे हालात बना दिए हैं, तो यूपी में ओले गिरने का अलर्ट है. अगले 7 दिन घर से निकलने से पहले यह रिपोर्ट जरूर पढ़ लें.

Today Weather Update 5 February 2026 Aaj Ka Mausam IMD Alert Forecast

Today Weather Forecast: फरवरी का महीना शुरू होते ही मौसम ने अपने तेवर फिर बदल लिए हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में कुदरत का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 7 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत के पहाड़ों पर जहां भारी बर्फबारी हो रही है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार है. उधर, दक्षिण भारत में बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) भारत में दस्तक दे रहे हैं, जिससे मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है.

5 और 8 फरवरी को बड़ा खतरा (IMD Weather Alert)

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर भारत में तीन पश्चिमी विक्षोभ कहर बरपाने के लिए तैयार हैं. पहला विक्षोभ पहले से सक्रिय है, जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है. दूसरा विक्षोभ कल यानी 5 फरवरी को सक्रिय होगा. तीसरे विक्षोभ का 8 फरवरी को दिखेगा. इसके चलते पंजाब से लेकर बिहार तक हड्डियां कंपाने वाली ठंड और तेज हवाएं चल सकती हैं.

कोहरा, ठंड और प्रदूषण का ‘ट्रिपल अटैक’

राजधानी दिल्ली में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं. यहां येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है. दिल्ली का एक्यूआई (AQI) 300 के पार पहुंच गया है, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है. पालम और सफदरजंग में विजिबिलिटी 100 मीटर तक गिर गई है. न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, लेकिन ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है.

यूपी में ओलावृष्टि, पंजाब बेहद ठंडा (North India Weather)

उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है. यूपी में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ ओले गिरने की प्रबल संभावना है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है. मैदानी इलाकों में पंजाब का बठिंडा सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 3.6°C दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: खुल गया अमृत उद्यान, जानें कैसे मिलेगी एंट्री?

दक्षिण में बारिश, मछुआरों को चेतावनी (South Weather Forecast)

जहां उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा है, वहीं दक्षिण में बारिश हो रही है. लक्षद्वीप, केरल और तमिलनाडु में बारिश की संभावना जताई गई है. कोमोरिन क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. कर्नाटक का कारवार देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 36.2°C दर्ज किया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read