Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Tripura Elections: 5 रुपए में भोजन, छात्राओं को स्कूटी, 50,000 का बॉन्ड… पढ़िए त्रिपुरा चुनाव के लिए बीजेपी ने किए और क्या-क्या वादे

Tripura Elections: बीजेपी के घोषणापत्र में कहा गया है कि प्रत्येक बालिका को 50,000 रुपये का ‘बालिका समृद्धि बॉन्ड’ दिया जाएगा.

tripura election

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

BJP Manifesto for Tripura Elections: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में कई बड़े वादे किए हैं. भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया है कि त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने पर वह आदिवासी क्षेत्रों के लिए अधिक स्वायत्तता, किसानों की आर्थिक सहायता और रबर आधारित उद्योग के विशिष्ट-विनिर्माण क्षेत्रों में वृद्धि करेगी.

भाजपा ने अपने घोषणापत्र में कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता में लौटने पर महाराजा बीर बिक्रम माणिक्य जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी. साथ ही पीएम किसान योजना के तहत 5 रुपये के हिसाब से दिन में तीन बार पका हुआ भोजन उपलब्ध कराएगी. पार्टी ने पीएम किसान योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि 6,000 रुपये से बढ़ा 8,000 रुपये प्रतिवर्ष करने, आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति परिवार वार्षिक कैप को 5 लाख रुपये से 10 लाख रु और सभी पंजीकृत लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने का वादा भी किया है.

छात्राओं को मुफ्त स्कूटी

16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि धार्मिक गुरु अनुकुल चंद्र के नाम पर सभी के लिए पांच रुपये की भोजन योजना शुरू करने के साथ ही अगरतला में एक क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान की स्थापना भी की जाएगी. घोषणापत्र में कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी (दोपहिया) प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या आत्मनिर्भर योजना लाने का वादा किया गया है.

हालांकि, घोषणापत्र में लोगों को नौकरी या राज्य के 1.9 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन और महंगाई भत्ता देने के बारे में कोई जिक्र नहीं है. वहीं त्रिपुरा में किसानों और महिलाओं के लिए विभिन्न लाभ देने के तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए वादों का जवाब देने के मद्देनजर भाजपा ने घोषणापत्र में दोनों वर्गों पर ध्यान केंद्रित किया है.

ये भी पढ़ें: Vande Bharat Express: देश को मिलीं एक साथ दो वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बालिका समृद्धि बांड देने का वादा

जेपी नड्डा ने कहा, ‘‘हम त्रिपुरा को ‘डीटीएच’ – विकास (डिवेलपमेंट), परिवर्तन (ट्रांसफॉर्मेशन) और सद्भाव (हार्मनी) के रास्ते पर ले जाएंगे.’’ बीजेपी के घोषणापत्र में कहा गया है कि प्रत्येक बालिका को 50,000 रुपये का ‘बालिका समृद्धि बॉन्ड’ दिया जाएगा, जबकि आदिवासी भाषा ‘कोकबोरोक’ को सीबीएसई और आईसीएसई पाठ्यक्रम में विषय के रूप में शामिल किया जाएगा. नड्डा ने कहा, ‘‘हम रबर और बांस पर आधारित उद्योग-विशिष्ट विनिर्माण क्षेत्र स्थापित करेंगे. 6,000 रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि को बढ़ाया जाएगा और राज्य सरकार द्वारा 2,000 रुपये और प्रदान किए जाएंगे.’’

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में वापस आती है, तो आदिवासी क्षेत्रों के लिए विधायी, कार्यकारी और वित्तीय शक्तियों सहित अधिक स्वायत्तता दी जाएगी. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) को अधिक विधायी, कार्यकारी और वित्तीय शक्तियां देगी, जो राज्य के भौगोलिक क्षेत्रों का दो तिहाई हिस्सा है और जहां राज्य की लगभग 40 लाख आबादी का एक तिहाई हिस्सा निवास करता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital