Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में खूनी गैंगवार: कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल के भांजे दीपक की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शाहबाद डेयरी इलाके में कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल के भांजे दीपक की हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है

मृतक दीपक

मृतक दीपक

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शाहबाद डेयरी इलाके में कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल के भांजे दीपक की हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान विजय और सोमवीर के रूप में हुई है. दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है. ये गोली मुठभेड़ के दौरान आरोपियों के पैर में लगी थी. पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की वजह और अन्य शामिल लोगों का पता लगाया जा सके.

हत्या की घटना

दीपक की हत्या बवाना इलाके में हुई थी, जब वह अपने परिवार के साथ मॉर्निंग वॉक पर था. बाइक सवार दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हमले में दीपक की बेटी भी घायल हुई थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को शक है कि इस हत्या के पीछे गैंगवार का हाथ हो सकता है. पुलिस अनुमान लगा रही है कि इसमें लंदन में बैठे गैंगस्टर नंदू का हाथ हो सकता है. नंदू और मंजीत महल के बीच पुरानी दुश्मनी है, जिसके चलते कई हत्याएं हो चुकी हैं.

आरोपियों से पूछताछ जारी

अब पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की वजह और अन्य शामिल लोगों का पता लगाया जा सके. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं यह हत्या गैंगवार का नतीजा तो नहीं है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

दीपक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था

पुलिस ने बताया कि दीपक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था. उसने बीटेक की पढ़ाई के बाद ट्रेडिंग का व्यवसाय शुरू किया था और अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ नांगल ठाकरान गांव में रह रहा था. वह हर रोज सुबह टहलने जाता था, जिससे यह स्पष्ट है कि हमलावरों ने उसकी रेकी की थी और उसकी दिनचर्या की पूरी जानकारी जुटाई थी.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital