देश

महाराष्ट्र: पूर्व CM उद्धव ठाकरे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, शिवसेना UBT के पक्ष में कपिल सिब्बल ने की ये अपील

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. उद्धव ने महाराष्ट्र के स्पीकर राहुल नार्वेकर के उस फैसले को चैलेंज किया, जिसमें उन्होंने शिंदे गुट को असली शिवसेना बताया है. कोर्ट में उद्धव की ओर से वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने पक्ष रखा.

उद्धव गुट के वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने CJI की बेंच को बताया कि इसी साल अक्टूबर-नवंबर मे महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव है और अगर इस मामले को ऐसे ही टालते रहे तो इस याचिका का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा. सिब्बल ने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट नोटिस पहले ही जारी कर चुका है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया है.

कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि महज विधानमंडल में बहुमत के आधार पर शिंदे ग्रुप को ही असल शिवसेना करार देने का स्पीकर का फैसला गलत है. कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ये सुप्रीम कोर्ट के सुभाष देसाई फैसले में दी गई व्यवस्था के खिलाफ है.

उद्धव गुट की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर के ऑफिस से अयोग्यता को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई का ओरिजिनल रिकॉर्ड तलब किया. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव गुट की अर्जी पर शिंदे ग्रुप को 1 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

18 minutes ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

19 minutes ago

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

47 minutes ago

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

2 hours ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

2 hours ago