Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हिन्दू रक्षा संकल्प यात्रा: डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजनीनगर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा का आह्वान

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में विशाल हिन्दू रक्षा संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया. राजेश्वर सिंह ने CM योगी के बयानों का समर्थन करते हुए कहा कि हमें हिंदुओं की रक्षा के लिए आगे आना होगा.

Dr Rajeshwar Singh bjp

सरोजनीनगर: विधायक राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में हिंदू जन-जागरण अभियान

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

उत्‍तर प्रदेश में सरोजनीनगर विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में आज “हिन्दू रक्षा संकल्प यात्रा” निकाली गई. इस यात्रा का उद्देश्य बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों का विरोध करना था, जिनमें मंदिरों पर हमले, धर्मांतरण, निर्दोष हिंदुओं की हत्याएं और बहन-बेटियों पर हो रहे दुर्व्यवहार शामिल हैं.

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में निकाली गई “हिन्दू रक्षा संकल्प यात्रा” में हजारों लोग शामिल हुए. इस यात्रा में आए विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों ने “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ बांग्लादेश में हो रहे हिंदू अत्याचारों के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाई.

हिंदू संगठनों का समर्थन और नारों की गूंज

डॉ. राजेश्वर सिंह ने यात्रा के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को गलत ठहराते हुए कहा, “हम देख रहे हैं कि बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, साधु संतों को अवैध तरीके से गिरफ्तार किया जा रहा है, और निर्दोष हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. हम चुप नहीं रहेंगे और विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे.”

विधायक ने यह भी कहा कि बांग्लादेश को स्वतंत्रता दिलाने में भारतीय सैनिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और इसके बावजूद वहां हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा बढ़ रही है.

प्रियंका गांधी पर वार, तुष्टिकरण पर प्रहार

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की राजनीति पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी फिलिस्तीन और हमास का समर्थन करती हैं, क्योंकि उनका मकसद मुस्लिम तुष्टिकरण करना है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी जुबानी हमला करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के विधानसभा घेराव केवल राजनीतिक स्टंट हैं, जिनका कोई सार्थक उद्देश्य नहीं है.

बांग्लादेश में हिंदू अत्याचारों का बढ़ना

डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक ट्वीट में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की और कहा कि 5 अगस्त 2024 के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचारों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है. उन्होंने बताया कि अब तक सैकड़ों हिंदू मंदिरों को तोड़ा गया है, निर्दोष हिंदुओं के घर जलाए गए हैं, और हिंदू संतों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सिंह ने यह भी दावा किया कि बांग्लादेश में 2000 से अधिक अमानवीय घटनाएं सामने आई हैं.

सरकार से आर्थिक प्रतिबंध लगाने की मांग

डॉ. सिंह ने भारत सरकार से बांग्लादेश पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने और घुसपैठ रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की अपील की. उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार को अवैध घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने के लिए कदम उठाने चाहिए. सिंह ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदू समुदाय की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त की और इसे हिंदुओं की सुरक्षा, सम्मान, और अस्तित्व के लिए खतरे का संकेत बताया.

भारत में भी हिंदू समुदाय पर खतरे की चिंता

डॉ. राजेश्वर सिंह ने भारत में भी हिंदू समुदाय के लिए बढ़ते खतरों को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि केरल और उत्तर प्रदेश में हिंदू आबादी में गिरावट आ रही है, और यह देश के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति को देश की एकता और अखंडता के लिए हानिकारक बताया और इसे समाप्त करने की आवश्यकता जताई.

राजनीतिक-सामाजिक बदलाव की जरूरत

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट रहकर धर्म और राष्ट्र की रक्षा करनी होगी. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बात को उद्धृत करते हुए कहा, “बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे,” और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और उज्जवल भविष्य मिले.

यह भी पढ़िए: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ प्रदर्शन

  • भारत एक्‍सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital