Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ashraf Ahmad: माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज ला रही है पुलिस, 4 दर्जन के अधिक मुकदमों में है आरोपी

अशरफ पर उमेश पाल की किडनैपिंग का आरोप है. कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अपहरण के एक मामले में 28 मार्च को फैसला सुनाया जाएगा.

Ashraf Ahmad

पुलिस वैन में अशरफ

Edited by Nitish Pandey

Ashraf Ahmad: माफिया अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क के रास्ते से गुजरात के साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है. तो वहीं अतीक के भाई और पूर्व विधायक अशरफ को भी बरेली से प्रयागराज लाया जाएगा. इसको लेकर बरेली जेल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

बता दें कि अशरफ पर उमेश पाल की किडनैपिंग का आरोप है. कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अपहरण के एक मामले में 28 मार्च को फैसला सुनाया जाएगा.

अशरफ अहमद के वकील इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश लेकर बरेली जेल पहुंचे है. अशरफ की याचिका पर सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट ने दिया था. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि कड़ी सुरक्षा के बीच अशरफ को किया शिफ्ट जाए.

ये भी पढ़ें: Atique Ahmed: अतीक को साबरमती जेल से यूपी ला रही है पुलिस, MP के शिवपुरी के बाद झांसी की ओर बढ़ रहा है काफिला, सुरक्षा के लिहाज से बदल सकता है UP में रूट

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में पैरवी और गवाही को रोकने के लिए 28 फरवरी 2006 को उमेश पाल को अगवा किया गया था. उमेश इस हत्याकांड के मुख्य गवाह थे. इस मामले में FIR करीब डेढ़ साल बाद 5 जुलाई 2007 को दर्ज हुई थी. इसमें अतीक और अन्य पर आईपीसी की धारा 36 ए (मौत का भय दिखाकर अगवा करना) के तहत आरोप है, जिसमें अधिकतम सजा फांसी है.

गौरतलब है कि अशरफ अहमद पर 52 मुकदमें उत्तर प्रदेश में दर्ज है. उस पर बरेली जेल में बैठकर ही उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप है. बताया जाता है कि बरेली जेल में अशरफ से मिलने के बाद शूटरों का नाम और पूरा प्लान तय हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital