Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Umesh Pal Murder Case: अतीक के फरार गुर्गों गुड्डू मुस्लिम और गुलाम के मकान पर भी चलेगा बुलडोजर, हत्याकांड में फेंका था बम

Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक अतीक के करीबियों के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है.

Umesh Pal Murder Case

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी

Edited by Nitish Pandey

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) की बुलडोजर कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है. गुरुवार को गुड्डू मुस्लिम और गुलाम के मकान को टारगेट किया गया है. हत्याकांड में इसको बम फेंकने का काम दिया गया था. वायरल सीसीटीवी में गुड्डू बम फेंकता दिखाई दे रहा है.

बता दें कि बुधवार से प्रयागराज में बुलडोजर कार्रवाई शुरू हुई थी जो कि दूसरे दिन भी जारी है. बुधवार को जहां हत्याकांड में शामिल आरोपी खालिद ज़फर के मकान को ध्वस्त किया गया था, तो वहीं गुरूवार को गुड्डू मुस्लिम के मकान, जो कि चकिया के कसारी मसारी में स्थित है, जबकि गुलाम का घर मेंहदौरी कॉलोनी में है, को ध्वस्त करने की पूरी तैयारी कर ली गई है.

उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम और गुलाम, दोनों शूटर फरार चल रहे हैं. मालूम हो कि गुड्डू मुस्लिम, गुलाम के अलावा शूटआउट में शामिल तमाम शूटर के मकान के दस्तावेज भी पीडीए प्रशासन खंगालने में जुटा है. बताया जा रहा है कि गुड्डू और गुलाम दोनों ही अतीक गैंग के खासमखास अपराधी हैं. इस पूरे मामले को लेकर कई बड़े खुलासे हो रहे हैं.

पढ़ें ये भी- Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में गरजा बुलडोजर, PDA की बड़ी कार्रवाई, भगोड़े अपराधियों के मकानों का ध्वस्तिकरण शुरू

गुड्डू के ठिकाने पर पहुंची एसटीएफ

वहीं ये भी खबर सामने आ रही है कि गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन तक एसटीएफ पहुंच गई है. इसी के साथ प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कैसे कोडवर्ड में हत्याकांड को लेकर अपराधियों के बीच बात हुई थी. हत्याकांड मामले में आरोपियों की धरपकड़ जारी है. अपराधियों पर बुलडोजर एक्शन भी लगातार लिया जा रहा है.

हिरासत में लिया गया गुलाम का करीबी पप्पू

अतीक के गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. देर रात एसटीएफ की टीम ने प्रयागराज के मेजा इलाके में छापेमारी की. छापेमारी में अतीक के गुर्गे गुलाम के करीबी पप्पू को हिरासत में ले लिया है. एसटीएफ की टीम उससे पूछताछ में जुटी है. हिरासत में लिए गए युवक का नाम पप्पू है. पप्पू को STF ने मेजा थाना क्षेत्र के लौटाढ़ गांव से पकड़ा है. पप्पू से गुलाम के लोकेशन की जानकारी ली गई है.

रुखसाना के घर भी गरजेगा बुलडोजर

प्रयागराज में पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या में वांछित बदमाशों के घर पर ‘बाबा का बुलडोजर’ गरज रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रुखसाना के घर पर भी गुरुवार को पीडीए बुलडोजर चला सकता है. बताया जा रहा है कि उमेश की हत्या में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार रुखसाना के नाम पर है. इसी को लेकर पीडीए यह कार्रवाई करने जा रहा है. धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी-मसारी कालिंदीपुरम में रुखसाना का घर है. बता दें कि देर रात पीडीए एवं पुलिस प्रशासन की टीम धूमनगंज थाने पर मौजूद रही.

लखनऊ में भी कल हुई थी छापेमारी

गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में यूपी STF और प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के बेटे की तलाश में कल राजधानी लखनऊ के यूनिवर्सल अपार्टमेंट में छापेमारी की थी. इस छापेमारी में पुलिस और STF ने एक फ्लैट के साथ 2 गाड़ियां जब्त कीं थी. आशंका व्यक्त की जा रही है कि अतीक अहमद का बेटा असद नेपाल भाग गया है. हालांकि अभी इसको लेकर पुलिस कुछ कह नहीं रही है, लेकिन असद अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital