Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विधानसभा में पास हुआ समान नागरिक संहिता विधेयक, UCC लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड

Uttrakhand UCC Bill: उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पास हो गया है.

ucc bill passed

सीएम पुष्कर सिंह धामी

Uttrakhand UCC Bill: उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पास हो गया है. अब इस बिल को राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. विधानसभा में यूसीसी बिल पास होने के बाद उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. यूसीसी बिल को ध्वनि मत से पास कराया गया.

देवभूमि को यूसीसी लागू करने का सौभाग्य मिला- धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) उत्तराखंड 2024 विधेयक पर कहा, “ये कोई सामान्य विधेयक नहीं है. देवभूमि उत्तराखंड को इसका सौभाग्य मिला. भारत एक बहुत बड़ा देश है, जिसमें बहुत सारे प्रदेश हैं, लेकिन ये अवसर हमारे राज्य को मिला. हम सब गौरान्वित हैं कि हमें इतिहास लिखने और देवभूमि से देश को दिशा देने का अवसर मिला है.”

यह भी पढ़ें- “मोदी सरकार 3.0 में विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार होगी”, राज्यसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया करारा प्रहार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी पर बोलते हुए कहा, ”संविधान के सिद्धांतों पर काम करते हुए हमें समान नागरिक संहिता की जरूरत है. अब समय आ गया है कि हम वोट बैंक की राजनीति और राजनीतिक व्यक्तिगत लाभ से ऊपर उठें और एक ऐसे समाज का निर्माण करें जो बिना किसी भेदभाव के समान और समृद्ध हो.”

“हमने संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप मसौदा तैयार किया.”

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “आजादी के बाद संविधान निर्माताओं ने अनुच्छेद 44 के तहत यह अधिकार दिया कि राज्य भी उचित समय पर यूसीसी लागू कर सकते हैं. इसे लेकर लोगों के मन में संदेह है. हमने संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप मसौदा तैयार किया.”

विधायकों ने मनाया जश्न

विधानसभा में यूसीसी बिल पास होने के बाद उत्तराखंड विधानसभा के विधायकों ने जश्न मनाया और मिठाइयां बांटीं. बता दें कि पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने 6 फरवरी को यूसीसी बिल को मंजूरी दी थी. जिसके बाद आज यानी कि 7 फरवरी को विधानसभा के पटल पर इस बिल को रखा गया था. जहां बिल को सर्वसम्मति से पास करा लिया गया. अब इस विधेयक को राज्यपाल के पास भेजा जाएगा. राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद यूसीसी कानून बन जाएगा और राज्य में लागू हो जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital