देश

UP: मुख्तार अब्बास पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस करने की अर्जी खारिज, 13 तारीख को होगी अगली सुनवाई

Mukhtar Ansari: बाहुबली मुख्तार अंसारी के साथ ही उसके विधायक बेटे अब्बास अंसारी और साला आतिफ रजा की मनी लांड्रिंग के आरोपों को खत्म करने की अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. इसके साथ ही सीबीआई के विशेष जज अनुरोध मिश्र ने अभियुक्त मुख्तार अंसारी पर आरोप तय करने के लिए 13 सितंबर की तारीख तय की है.

ED ने मुख्तार अंसारी,अब्बास और आतिफ के खिलाफ मनी लॉड्रिंग के केस में चार्जशीट दाखिल की है, आरोप है कि आरोपितों ने विकास कंस्ट्रक्शन के जरिए सरकारी जमीन हड़पकर अवैध तरीके से गोदाम बनाया, फिर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर FCI को किराए पर देकर 15 करोड़ 31 लाख से अधिक किराया जुटाया था, इतना ही नहीं अवैध निर्माण पर नाबार्ड से सवा दो करोड़ की सब्सिडी लेने के बाद कंपनी के लिए बैंक से 8 करोड़ 76 लाख रुपए का लोन भी लिया था, आरोपियों पर अन्य के साथ मिलकर विकास कंस्ट्रक्शन के जरिए काले धन को सफेद करने का आरोप है.

मुख्तार के वकील ने पक्ष रखते हुए कहा कि विकास कंस्ट्रक्शन और उसके जरिए हुए लेन-देन का उनसे कोई सौदा नही था, यह भी दावा किया गया कि ED यह साबित नहीं कर पाई कि मुख्तार को विकास कंस्ट्रक्शन से कोई प्रॉफिट हुआ है. हालांकि कोर्ट में दलीलों को खारिज करते हुए ED द्वारा लगाए गए आरोपी को सही माना है.

मुख्तार अंसारी को अदालत में पेश होने का आदेश

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन प्रपत्रों के परिशीलन से अभियुक्त पर आरोप तय करने का पर्याप्त आधार है, नियत तारीख पर  मुख्तार अंसारी को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश करने का आदेश भी कोर्ट ने दिया है, पूर्व में इस मामले की सुनवाई प्रयागराज में ईडी की विशेष अदालत में हो रही थी, 14 दिसंबर को प्रयागराज की विशेष अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में मुख्तार अंसारी को ईडी की कस्टडी रिमांड में भेजा था. ईडी ने मुख्तार अंसारी के विरुद्ध दर्ज पुलिस की कई एफआईआर (FIR) के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले की शिकायत दर्ज कर जांच की थी,इस मामले में मुख्तार अंसारी का विधायक पुत्र अब्बास अंसारी भी न्यायिक हिरासत में निरुद्ध है.

यह भी पढ़ें- UP News: “मासूम बच्चों के मन में भेदभाव का जहर घोलना, ये BJP का फैलाया हुआ केरोसिन”, मुस्लिम छात्र की पिटाई पर राहुल गांधी ने बोला हमला

हालांकि कोर्ट ने दलीलों को खारिज करते हुए ED द्वारा लगाया गया आरोपी को सही माना है, ED के लोग अभियोजक ने सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अनुरोध मिश्रा के समझ पक्ष रखते हुए बताया कि मुख्तार अंसारी ने विकास कंस्ट्रक्शन को दहशत के बल पर पत्नी अशफ़ा अंसारी,साले आतिफ रजा व अन्य भागीदार बनाया था, इस मामले में गाजीपुर में फिर भी FIR दर्ज है. लखनऊ के हजरतगंज और मऊ में भी केस दर्ज है, ED की दलील पर विशेष न्यायाधीश ने मुख्तार,अब्बास और आतिफ की अर्जियों को खारिज कर दिया है. मामले की अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी.

– भारत एक्सप्रेस

Anuj Kumar

Recent Posts

मेरठ में पूर्व डीजीपी के भाई के घर चोरी, पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा

Meerut Police Encounter: मेरठ में डीआईजी कार्यालय के सामने से लाखों के सामान और नकदी…

12 minutes ago

राम मंदिर, निषादराज और PDA…;अयोध्या में बीजेपी के विकास मॉडल पर अखिलेश का तीखा हमला

Akhilesh Yadav:अखिलेश यादव ने अयोध्या के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा है. राम मंदिर की…

27 minutes ago

‘अगले 100 साल तक TMC सत्ता में…’, शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर कर दी आरोपों की बौछार

Suvendu Adhikari Attacks TMC: शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैंने पिछले साल कहा था कि…

48 minutes ago

‘युद्ध खत्म, अब और नहीं!’ ट्रंप के दो टूक जवाब से टेंशन में नेतन्याहू, सत्ता बचाने के लिए चल रहे खतरनाक दांव

Middle East News: इजरायल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सत्ता बचाने की जद्दोजहद में रोज…

49 minutes ago

Nvidia CEO जेनसन हुआंग पर मंडराया संकट! क्या अपनी ही कंपनी से बाहर किए जाएंगे AI के ‘रॉकस्टार’?

China Spy Controversy: एनविया के सीईओ जेनसन हुआंग कथित चीनी जासूस के साथ संबंधों और…

1 hour ago

मुंबई में पटाखों का कहर, आग की बढ़ती घटनाओं के बीच BMC अलर्ट, रॉकेट और स्काईशॉट पर लगाया प्रतिबंध

Mumbai Skyshot Ban: मुंबई में पिछले चार दिनों में आग लगने की करीब 200 घटनाएं…

2 hours ago