Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UPGIS 2023: निवेश के महाकुम्भ का समापन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूपी की धरती को कहा अन्नपूर्णा, बोलीं- उत्तर प्रदेश बनेगा निवेश का उत्तम प्रदेश

UP Investors Summit 2023. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन किया था, जिसका रविवार को समापन हो गया.

President-Draupadi-Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

UP Global Investors Summit 2023: निवेश के तीन दिवसीय निवेश के महाकुम्भ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का रविवार तो समापन हो गया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पधारीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश की धरती को अन्नपूर्णा कहते हुए किसानों के साथ ही उद्यमियों की जमकर तारीफ की. इसी के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश का उत्तम प्रदेश बनेगा और हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक के साथ ही औद्योगिक मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी सहित पूरी टीम की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि निवेश के महाकुम्भ को सफल बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम के साथ ही उत्तर प्रदेश के निवासियों को बधाई देती हूं. साथ कहा कि 2018 में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के परिणाम स्वरूप राज्य में भारी मात्रा में निवेश आया है.

ये भी पढ़ें-  UP Global Investors Summit 2023: यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का समापन समारोह आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

राष्ट्रपति ने कहा कि प्रयागराज में 2019 में आयोजित महाकुम्भ की प्रशंसा पूरे विश्व में होती है. उसी तरह निवेश के इस कुम्भ को भी ख्याति मिले, यही मेरी मंगलकामना है. उत्तर प्रदेश में मेरी यह पहली यात्रा है और इस महापर्व के अवसर पर मेरी यह यात्रा होना, मुझे खुशी देती है. इस मौके पर राष्ट्रपति ने उद्यमियों व किसानों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती अन्नपूर्णा है. गेहूं, आलू, मटर, आम के उत्पादन के लिए पूरे भारत में उत्तर प्रदेश का अग्रणी स्थान है. दूध के उत्पादन में भी उत्तर पहले स्थान पर है.

इस मौके पर उन्होंने फूड प्रोसेसिंग पॉलिसी उद्योग, नई शिक्षा नीति का भी जिक्र किया. साथ ही कहा कि राज्य में मोटे अनाजों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जैसा कि मुझे बताया गया है कि इन्वेस्टर्स समिट में 32 लाख 92 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. राष्ट्रपति ने कहा कि देश के ग्रोथ इंजन की बड़ी भूमिका निभाने को उत्तर प्रदेश तैयार है. इसी के साथ कहा कि, समिट में नवीकरणीय ऊर्जा, रियल स्टेट, शिक्षा, पर्यटन, इलेक्ट्रानिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग, हाउसिंग, फूड प्रोसेसिंग जैसे अनेक सेक्टरों में अब तक 18645 एमओयू हुए हैं. इससे प्रदेश के 92 लाख 50 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे.

उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जा रहा है तेजी से

उत्तर प्रदेश में इं यूपी में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास बहुत तेजी से किया जा रहा है. सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिए हाईवे, एक्सप्रेसवे और रेल सुविधाओं में भारी निवेश किया जा रहा है. इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास प्रदेश के निवासियों के साथ-साथ निवेशकों के लिए भी बहुत सहायक सिद्ध होता है.

डिफेंस कॉरिडोर का भी किया जिक्र

राष्ट्रपति ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है. इससे भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को संबल प्राप्त होगा. वहीं साथ ही निवेश, उद्यम और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. उत्तर प्रदेश में, स्टार्ट-अप रिवॉल्यूशन की सोच के साथ, महत्वाकांक्षी प्रयास किए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital