Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Nagar Nikay Chunav: सपा ने निकाय चुनाव के लिए जारी की दूसरी लिस्ट, वाराणसी से इन्हें बनाया मेयर उम्मीदवार

UP Politics: सपा ने शनिवार को बरेली, मथुरा, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़ और गाजियाबाद के मेयर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.

akhilesh yadav

अखिलेश यादव

UP Nagar Nikay Chunav: यूपी में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों का अपने मेयर उम्मीदवारों के नाम घोषित करने का सिलसिला जारी है. राजनीतिक दल पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं.  जहां अभी तक भाजपा अपने उम्मीदवारों के लिए मंथन कर रही है और उनकी सूची जल्द जारी हो सकती है. वहीं यूपी में भाजपा को टक्कर देने का दावा करने वाली सपा ने अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी है. इस तरह से सपा अभी तक कुल 14 प्रत्याशियों के नाम जारी कर चुकी है.

शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नगर निगम के महापौर के पद के लिए दूसरी सूची जारी कर दी है. इसमें उन्होंने 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. सपा ने बरेली से संजीव सक्सेना, मथुरा से पं. तुलसी राम शर्मा, वाराणसी से ओ पी सिंह, आगरा से ललिता यादव, अलीगढ़ से जमीर उल्ला खां और गाजियाबाद से नीलम गर्ग को उम्मीदवार बनाया है. इस तरह से दूसरी सूची में सपा ने 8 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे, वहीं पहली सूची में लखनऊ से वंदना मिश्रा, गोरखपुर से काजल निषाद, प्रयागराज से अजय श्रीवास्तव, झांसी से रघुवीर चौधरी, मेरठ से सीमा प्रधान, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, फिरोजाबाद से मशरूर फातिमा, अयोध्या से आलोक पांडे का नाम घोषित किया था.

पढ़ें ये भी- Kanpur News: अशोक मसाले के मालिक की कार से कुचलकर गार्ड की मौत, बंगले के अंदर हुई घटना, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

4 और 11 मई को होगा चुनाव

बता दें कि नगर निकाय चुनाव 4 मई और 11 मई को यूपी में होगा. वोटों की गिनती 13 मई को होगी. मेयर और पार्षद के चुनाव ईवीएम व नगर निकाय व नगर पंचायत के चुनाव बैलट पेपर से कराए जाएंगे. उत्तर प्रदेश नगर निकाय के 14, 684 पदों पर चुनाव होगा. प्रदेश के 17 महापौर और 1420 पार्षद के चुनाव ईवीएम से होंगे. बता दें कि मेयर की 17 में से 9 सीटे आरक्षित हैं. इसमें आगरा सीट एससी (महिला), झांसी एससी, शाहजहांपुर और फिरोजाबाद ओबीसी (महिला), सहारनपुर व मेरठ ओबीसी और लखनऊ, गाजियाबाद व कानपुर को महिला के लिए आरक्षित किया गया है. वहीं प्रयागराज, वाराणसी, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, अयोध्या, गोरखपुर और मथुरा-वृंदावन अनारक्षित सीटें हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital