Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: सिर्फ सुहागरात तक चला सात फेरों का बंधन, दुल्हन ने किया चौंकाने वाला खुलासा, हैरान रह गए ससुराल वाले, थाने पहुंची बात

Mathura: मामला वृंदावन कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है. यहां सुहागरात के अगले दिन दुल्हन के बारे में जो खुलासा हुआ, उससे सुनकर न केवल ससुराल वाले बल्कि पुलिस भी चौंक गई और शादी के टूटने की नौबत आ गई.

Marriage

सांकेतिक तस्वीर

Edited by Nitish Pandey

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां सात फेरों का बंधन सिर्फ सुहागरात तक चला और इसके बाद दुल्हा-दुल्हन का रिश्ता टूट गया. एक दिन पहले जिन जोड़ों ने सात जन्मों तक जीने-मरने की कसमें खाई थीं, वो अगले ही दिन टूट गईं और मामला थाने पहुंच गया. इस पूरी घटना से ससुराल वाले हैरान हैं और खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं.

मामला जिले के थाना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के गौरानगर से सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, यहां रहने वाले आनंद अग्रवाल की शादी हरियाणा के होडस निवासी रेखा के साथ तय हुई थी. 10 मई को बैंड-बाजे के साथ बारात लड़की के दरवाजे पहुंची थी और द्वारचार के बाद जयमाल हुआ. इस दौरान वर और वधू पक्ष के लोगों ने दोनों नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए जमकर फोटो खिंचाई, नाच गाना भी हुआ. दुल्हा-दुल्हन ने भी डीजे पर जमकर डांस किया इसके बाद दूसरे दिन सुबह सात फेरों का रस्म के बाद बारात हंसी-खुशी अपने घर लौट आई. तो वहीं दुल्हे के घर में सभी नई-नवेली दुल्हन के स्वागत के लिए तैयार मिले. सभी ने पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ नई दुल्हन का घर में प्रवेश कराया और भी सभी दुल्हन का मुंह देखने को आतुर दिखे.

ये भी पढ़ें- UP News: एक घर में एक के बाद एक निकले 100 से अधिक सांप, मचा हड़कम्प, दहशत में पूरा गांव

बारात पूरी हंसी खुशी के साथ 11 मई को अपने घर लौट आई थी. इस दिन शाम तक सभी पूजा आदि कार्यकार्म सम्पन्न हुए और दुल्हे का कमरा भी सजाया गया, लेकिन असली कहानी शुरू हुई 12 मई की सुबह, जब सुहगरात के बाद दुल्हन अपने कमरे से बाहर निकली. ससुराल वाले तो नई दुल्हन के घर में प्रवेश को लेकर इतने खुश थे कि वह सुबह अपनी दुल्हन के उठने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन ये क्या दुल्हन सो कर उठी तो सभी से गाली-गलौज करने लगी. इसके बाद तो जो राज खुला, उसे सुनने के बाद ससुराल वालों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई.

लड़की वालों ने झूठ बोलकर कराई शादी

दुल्हन की इस हरकत के बाद पुलिस के साथ ही उसके भाई को भी बुलाया गया. इस पर भाई पहले तो पूरा मामला दबाने की कोशिश करता रहा और अपनी बहन के पक्ष में खड़ा होकर ससुराल वालों पर ही गलत व्यवहार करने का आरोप लगाता रहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से उससे पूछताछ की तो उसने जो बताया उसे सुनकर लड़के वालों के पैरों तले जमान खिसक गई. उसने बाताया कि उसकी बहन मानसिक रूप से बीमार है. हालांकि इससे पहले दुल्हा ही अपनी पत्नी को पागल बता चुका था, लेकिन जब भाई ने खालासा किया तो पूरी सच्चाई सामने आ गई. इसके बाद लड़के वालों ने लड़की वालों पर झूठ बोलकर शादी कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की बात कही. इस पर लड़की वाले शादी तोड़ने की बात को लेकर राजी हो गए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital