Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: परिवहन निगम का डेटा हैक, बिटकॉइन में मांगी गई 40 करोड़ रूपए की फिरौती, ई-टिकटिंग सर्विस ध्वस्त

Lucknow: हैकर्स ने धमकी दी है कि अगर दो दिन के अंदर फिरौती की रकम नहीं दी जाती है तो रकम बढ़ाकर 40 करोड़ कर दी जाएगी. साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है.

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Edited by Nitish Pandey

UP News: यूपी के परिवहन निगम (UPSRTC) का डेटा हैकरों ने हैक कर लिया है. इतना ही नहीं अब बिटकॉइन में 40 करोड़ रूपए की फिरौती मांगी है. इस बड़े साइबर हमले के चलते पूरे प्रदेश में बस की ई-टिकटिंग सर्विस ध्वस्त हो गई है. इस वजह से ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है. वहीं हैकर्स ने 2 दिनों में रकम न देने पर फिरौती की रकम बढ़ाकर ₹80 करोड़ करने की धमकी देकर निगम की चिंता बढ़ा दी है.

इस साइबर हमले के बाद परिवहन निगम के जीएम आईटी यजुवेंद्र सिंह ने तत्काल साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है. वहीं शुरुआती जांच में रेनसमवेयर के हमले की पुष्टि हुई है. साइबर अटैक के साथ सर्वर पर फिरौती का मैसेज फ्लैश करवाया गया था. साइबर हमले ने फाइलों को इंक्रिप्ट कर दिया.

बता दें कि परिवहन निगम ने ओरियन प्रो कंपनी को ऑनलाइन टिकटिंग की जिम्मेदारी थी, लेकिन अब इस बड़े साइबर हमले ने सभी को चिंतित कर दिया है. जहां एक ओर निगम परेशान है तो वहीं दूसरी ओर यात्री भी परेशान है. वहीं खबर सामने आ रही है कि मामले में साइबर क्राइम थाने मुदकमा दर्ज हो चुका है और आनलाइन सेवा बहाली में करीब सात से 10 दिन का समय लग सकता है.

वहीं, वेबसाइट का प्रबंधन करने वाली कंपनी मैसर्स ओरियन प्रो ने वेबसाइट से डेटा रिकवर करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम लगा दी है. बताया जा रहा है कि हैकरों ने रात करीब दो बजे वेबसाइट हैक कर ली थी. फिलहाल इसे बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि आनलाइन टिकटिंग सेवाओं को बहाल करने के लिए एक नया सर्वर स्थापित किया जा रहा है. कम्पनी ने इसके लिए निगम से एक हफ्ते का समय मांगा है. कम्पनी ने इस मामले में नवी मुम्बई में अपने मुख्यालय में केस दर्ज कराया है. कम्पनी के बयान में कहा गया है कि यूपीएसआरटीसी के सभी 20 क्षेत्रों और 115 डिपो में अगले 7 से 10 दिनों मे चरणबद्ध तरीके से आनलाइन टिकटिंग प्रणाली बहाल कर दी जाएगी.

अब मैनुअल टिकटिंग का लिया गया सहारा

जानकारी सामने आ रही है कि बसों के संचालन प्रभावित न हो और यात्री परेशान न हों, इसके लिए मैनुअल टिकटिंग के जरिए काम किया जा रहा है. क्षेत्रीय अधिकारियों को 24 घंटे बस स्टैंड और डिपो पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार ने कम्पनी द्वारा प्रबंधित सभी एप्लीकेशन और वेब पोर्टल्स के लिए थर्ड पार्टी सिक्योरिटी आडिट करने का निर्णय लिया है.

ये भी पढ़ें- Noida: 90 प्राइवेट स्कूलों पर DM ने लगाया 1-1 लाख रु का जुर्माना, कोरोना काल में वसूली थी मनमानी फीस

हैकरों ने दी है बड़ी धमकी

परिवहन निगम के जीएम आईटी यजुवेंद्र सिंह ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को जानकारी दी है कि हैकर्स ने दो दिनों के अंदर फिरौती की मांग पूरी करने की धमकी दी है. अगर ऐसा नहीं होता है तो फिरौती की रकम बढ़ाकरक 40 करोड़ कर देने की धमकी दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital