Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जानिए कौन हैं ‘गालीबाज’ जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी, मंच से खुलेआम गाली देकर बुरी फंसी महिला अधिकारी

Mainpuri: ‘गालीबाज’ जेल अधिकारी कोमल मंगलानी पीपीएस अधिकारी हैं. उनके बारे में जानकारी सामने आई है कि वह बात-बात में ही गाली देने लगती हैं. मैनपुरी से पहले आगरा-कानपुर और मुरादाबाद की जेल में भी तैनात रह चुकी हैं.

जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी (फोटो सोशल मीडिया)

Edited by Nitish Pandey

UP News: इन दिनों सोशल मीडिया पर यूपी की एक महिला जेल अधीक्षक चर्चा में बनी हुई हैं. ये चर्चा उनके किसी अच्छे काम के लिए नहीं बल्कि खुलेआम गाली देने के कारण हो रही है. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वर्तमान में मैनपुरी (Mainpuri) जेल में तैनात जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी (Komal Mangalani), पहले आगरा, कानपुर और मुरादाबाद जेल में तैनात रह चुकी हैं. फिलहाल वो मंच से गाली देकर बुरी फंस गई हैं क्योंकि डीजी जेल में उनके खिलाफ जांच बिठा दी है.

सूत्रों के मुताबिक, नवंबर 2021 में मैनपुरी जेल की अधीक्षक का चार्ज संभालने वाली कोमल मंगलानी 2017 बैच की पीपीएस अध‍िकारी हैं. उनके बारे में ये भी जानकारी सामने आ रही है कि वह सामाजिक कार्यों में भी खास व्यस्त रहती हैं और जेल के कैदियों के प्रति भी खासी सहानुभूति रखती हैं. लेकिन गाली देने का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से मैनपुरी से लेकर राजधानी तक में सुर्खियों में कर दिया है.

सूत्रों का कहना है कि  वह अक्सर ही गाली देकर ही बात करती हैं. फिलहाल जो 39 सेकेंड का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वह अपने अधीनस्थों को संबोधित करने के दौरान अचानक बहन %&*$# कहकर रुक जाती हैं. बताया जा रहा है कि इस वायरल वीडियो में कोमल मंगलानी एक सिपाही का नाम लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं. हालांकि डीजी जेल ने इस वीडियो को लेकर जांच बिठा दी है. अगर वो जांच में दोषी पायी गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है.

अम्बेडकर जयंती का बताया जा रहा है वीडियो

सूत्रों के मुताबिक, कोमल मंगलानी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो अम्बेडकर जयंती के मौके का है. इस दिन जेल लाइन में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. इस मौके पर कोमल मंगलानी भी कार्यक्रम में पहुंची थी. कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक कोमल मंच पर ही मौजूद थीं. उसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी आपस में बात करने लगे. इसे देखते ही जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी क्रोधित हो गईं और चिल्ला पड़ीं. उन लोगों पर फटकार लगाते हुए उन्हें भला-बुरा सुना दिया, लेकिन वह यहीं नहीं रुकीं. आगे बोलीं कि तुम लोगों को गाली देने का मन करता है.

पीपीएस बनने के बाद इंस्टाग्राम पर लिखी थी ये बाद

बताया जा रहा है कि वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. इसीलिए कोमल मंगलानी ने दो वर्ष पूर्व इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट शेयर करते हुए ल‍िखा था क‍ि, ‘मेरे जीवन ने 180 डिग्री का मोड़ लिया! मेरी सिविल सर्विसेज की यात्रा ने कई ब्रेक और ब्रेक-अप भी देखे हैं. इससे थक कर मैंने तैयारी लगभग छोड़ दी थी, लेकिन अचानक मुझे इंटरव्यू के लिए कॉल आया. और बाकी इतिहास है! इसी के साथ उन्होंने ये भी लिखा था कि मैं आयोग के बाहर इस दूसरी तस्वीर को साझा कर रही हूं ताकि मैं आखिरी मिनट के व्यक्ति को ‘तक’ दिखा सकूं. मेरा मतलब है कि इंटरव्यू के दिन भी कौन पढ़ता है.’ बता दें क‍ि कोमल की बहन भारती भी न्यायिक मजिस्ट्रेट हैं.

ये भी पढ़ें- Karnataka Elections 2023: आज कर्नाटक में थम जाएगा चुनाव प्रचार, अंतिम दिन गांधी परिवार झोंकेगा पूरी ताकत, राहुल-प्रियंका करेंगे बड़ा रोड शो

कैदियों के प्रति रखती हैं सहानुभूति

कोमल मंगलानी महिला कैदियों के प्रति खासी सहानुभूति रखती हैं. बताया जा रहा है कि जेल में उनके द्वारा बनाई गई सामग्रियों को प्रदर्शित करती रहती हैं. दीवाली के समय में कैदियों की ओर से बनाए गए सामग्रियों को लोगों ने खूब सराहा था. कोमल मंगलानी सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रही हैं. जरूरतमंदों के बीच वे समय-समय पर जाकर काम करती दिखती हैं. छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग का भी अभियान उन्होंने शुरू कराया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital