Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Nikay Chunav: नगर निकाय चुनाव से पहले बसपा पर लगा पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप, लगाई गई होर्डिंग्स

UP Politics: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित बसपा कार्यालय के बाहर होर्डिंग्स लगाई गई है और इस पर पूरा आरोप लिखा गया है. इस सम्बंध में पार्टी के किसी भी पदाधिकारी ने कोई बयान जारी नहीं किया है.

बसपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग्स (फोटो सोशल मीडिया)

UP Nikay Chunav: मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगा है. निकाय चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे हैं और उसके जरिए पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया गया है. फिलहाल इस पूरे मामले में पार्टी की ओर से किसी भी नेता ने टिप्पणी नहीं की है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, गाजियाबाद में नगर निकाय चुनाव के टिकट वितरण को लेकर बसपा के भीतर ही रार छिड़ गई है. टिकट वितरण से नाराज कुछ लोगों ने पार्टी कार्यालय सहित कई जगहों पर होर्डिंग्स लगा दिए हैं और इसके जरिए दो वरिष्ठ नेताओं पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया गया है. फिलहाल पार्टी पदाधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

पढ़े ये भी- UP Nikay Chunav: बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर दिखा ओपी राजभर का झुकाव, सपा को बताया भाजपा की ए पार्टी

देखें क्या लिखा है होर्डिंग्स पर

होर्डिंग्स पर लिखा है कि ‘बहुजन समाज पार्टी के पुराने कैडराइज कार्यकर्ता व नए कार्यकर्ता माननीय बहनजी से गुजारिश करते हैं कि गाजियाबाद जिले के अंदर पार्टी को खत्म करने के चक्कर में लगे हैं, जिनका नाम मेरठ मंडल पूर्व एमएलसी कॉर्डिनेटर प्रदीप जाटव और जिला गाजियाबाद के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र जाटव है. जो भी इनसे संगठन के बारे में कुछ बोलता है तो उसे मारने की धमकी देते हैं. मीटिंग में मारने के लिए बाउंसर रखते हैं. गाजियाबाद जिले में सभी वार्ड से एक टिकट के नाम पर 3 से 4 लोगों से पैसे लिए गए हैं.’

बता दें कि ये होर्डिंग्स गाजियाबाद में बसपा कार्यालय सहित कई जगहों पर लगाए गए हैं. फिलहाल ये होर्डिंग्स किसने लगाई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. सूत्रों की मानें तो नगर निगम के वार्डों में जो जिताऊ सीटें हैं, उन पर भी कई-कई लोगों से पार्टी फंड के नाम पर पैसा लिया गया है. हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बात को सिरे से नकार रहे हैं. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि बसपा पर पैसा लेकर टिकट देने का आरोप लगा हो. पहले भी कई बार इस तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital