देश

Uttarakhand: अवैध कब्जों पर एक्शन में धामी सरकार, दोषी पाए जाने पर होगी 10 साल की सजा और वसूली, कैबिनेट में अध्यादेश पास

Uttarakhand: अवैध कब्जों पर एक्शन में धामी सरकार, दोषी पाए जाने पर होगी 10 साल की सजा और वसूली, कैबिनेट में अध्यादेश पास देवभूमि उत्तराखंड प्राकृतिक तौर पर जितना समृद्ध और खूबसूरत है, वहां की जमीनें उतनी ही बेशकीमती हैं. पर्यटन के क्षेत्र में भी उत्तराखंड में अपार संभावनाएं हैं. इस बात की तस्दीक सरकार द्वारा आंकड़े भी करते नजर आते हैं. जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जा कोई नई बात नहीं है, यह लगभग हर एक राज्य की समस्या है और इससे सबसे ज्यादा प्रभावित भारत का रेल मंत्रालय है. रेलवे की जमीनों पर लाखों जगहों पर ऐसे अवैध कब्जे हैं जो रेल मंत्रालय की जमीन कोई अपना बताते हुए काबिज हैं.

उत्तराखंड में सरकारी तो सरकारी आमजन की व्यक्तिगत जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों की नजरे हैं, अवैध कब्जेदारों ने तो बिना मालिकान के जानकारी के ही जमीनों को किसी और को बेच दिया है. देश में कई जगहों पर मरे हुए लोगों को कागजों पर जिंदा दिखाकर उनकी जमीन किसी को बेच देने और जिंदा लोगों को कागजों पर मार कर उनकी जमीनों को बेचने का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है जिसे रोकने के लिए उत्तराखंड सरकार आगे आई है.

यह भी पढ़ें- SDM ज्योति मौर्य और मनीष दुबे का क्या है रिश्ता ? सवाल पर भड़के महोबा जिला कमांडेंट, बोले- जबरदस्ती नहीं

विधानसभा में अध्यादेश को पास कराने की तैयारी

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट में उत्तराखंड भूमि अतिक्रमण (निषेध) अध्यादेश पास कराया है, अब इस अध्यादेश को विधानसभा में पास कराने की तैयारी हो रही है. विधानसभा से पास होने के बाद प्रदेश का नया कानून बन जाएगा. उत्तराखंड भूमि अतिक्रमण (निषेध) अध्यादेश में पहली बार निजी भूमि को भी शामिल किया गया है. नए कानून के तहत शिकायतकर्ता सीधे डीएम से इस तरह के मामलों की शिकायत कर सकेगा. डीएम की अध्यक्षता में राज्य सरकार की ओर से अधिसूचित समिति प्रकरण की विवेचना पुलिस के निरीक्षक रैंक या उससे ऊपर के अधिकारी से कराएगी. कानून में पीड़ित व्यक्ति को राहत देते हुए भूमि अतिक्रमणकर्ता या आरोपी पर ही मालिकाना हक साबित करने का भार डाला गया है.

आरोप सही साबित होने पर न्यूनतम सात या अधिकतम 10 साल तक कारावास की सजा का प्रावधान किया गया है, साथ ही अतिक्रमणकर्ता को ऐसी संपत्तियों के बाजार मूल्य के बराबर जुर्माने से भी दंडित किया जाएगा. नए कानून में पुराने कब्जों को भी शामिल करते हुए कार्रवाई की जा सकेगी और ऐसे मामलों के लिए विशेष न्यायालयों का गठन होगा. इनमें डीएम या डीएम की ओर से अधिकृत किसी अधिकारी की संस्तुति पर भूमि अतिक्रमण या हथियाने के प्रत्येक मामले का संज्ञान लेकर सुनवाई की जाएगी. इसके बाद न्यायाधीश की ओर से आदेश पारित किया जाएगा. हालांकि, विशेष न्यायालय के आदेश के विरुद्ध उच्च न्यायालय में अपील की जा सकेगी.

– भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 minute ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

47 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago