Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ज्ञानवापी पहुंचे सीएम योगी, किया झांकी दर्शन, सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम और काशी रोपवे का किया स्थलीय निरीक्षण

वाराणसी पहुंचे सीएम ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और व्यासजी तहखाने के देवी-देवताओं के समक्ष श्रद्धाभाव से झुककर उन्होंने लोक कल्याण की कामना की.

सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे और ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने के झांकी दर्शन किए. इस दौरान सीएम भावुक दिखे और तहखाने के देवी-देवताओं के समक्ष श्रद्धाभाव से झुककर उन्होंने लोक कल्याण की कामना की. साथ ही तहखाने के सामने विराजे नंदीजी को प्रणाम किया. इसके बाद शाम को सर्किट हाउस में विभिन्न योजनाओं को लेकर बैठक भी की तो वहीं सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम और काशी रोपवे का स्थलीय निरीक्षण भी किया.

तो वहीं मंगलवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करने के बाद सीएम योगी काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के मंदिर पहुंचे और आरती उतार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और गर्भ गृह में बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की. इस मौके पर सीएम योगी को मंदिर प्रशासन की ओर से अंगवस्त्रम्, प्रसाद और रुद्राक्ष की माला भेंट की गई. तो वहीं सीएम योगी ने मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कहा कि दर्शन-पूजन में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद सीएम योगी ने व्यासजी के तहखाने का झांकी दर्शन कर नंदी की प्रतिमा को प्रणाम किया. तो वहीं बुधवार की सुबह सीएम संत रविदास मंदिर भी पहुंचे. सीएम दो दिवसीय वाराणसी यात्रा पर हैं.

ये भी पढ़ें-Farmers Protest 2024: “मांगों को सरकार गंभीरता से ले…शोषण न करे” किसानों के पक्ष में बोलीं मायावती, सरकार को दी ये नसीहत

सीएम ने जताई नाराजगी

सीएम योगी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद शाम को सर्किट हाउस में बैठक की. इस मौके पर उन्होंने श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय को अपग्रेड किए जाने के लिए पैसा जारी होने के बावजूद काम न शुरू होने पर नाराजगी जताई. इसी के साथ कहा कि, पीडब्ल्यूडी के भवन खंड के अधिशासी अभियंता के विरुद्ध शासन को पत्र भेजा जाए और जल्द ही काम शुरू कराने के निर्देश दिए. इसी के साथ ही सीएम ने सारनाथ में प्रो-पुअर योजना के तहत हो रहे काम में देरी पर भी नाराजगी जताई और वीडीए से सभी डिजाइन समय पर कार्यदायी संस्था को देकर बचे काम को मार्च के पहले सप्ताह तक पूरा करा लेने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होने सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत के काम में देरी होने पर पीडब्ल्यूडी पर नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि निर्माणाधीन सभी छह सड़कों के काम को मार्च के पहले हफ्ते तक हर हाल में पूरा करा लिया जाए.

समय से काम पूरा करने की दी हिदायत

बता दें कि, विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सीएम योगी ने सख्त लहजे में सम्बंधित अधिकारियों को समय पर काम पूरा करा लेने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि राजकीय निर्माण निगम के लंबित निर्माण कार्यों को समय से पूरा करा लें वर्ना कार्रवाई हर हाल में होगी. इसी के साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग के काम में हो रही देरी के लिए एनओसी के समय ही टेंडर प्रक्रिया अपना लेने की बात कही. इसी के साथ ही सीएम ने निर्देश दिया कि, अधिकारी मौके पर जाकर निर्माण कार्य देखें, ताकि सड़क और नाली मानक के अनुसार बने. तो दूसरी ओर सीएम ने लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर को निर्देश दिया कि बचे हुए सभी काम मार्च के पहले हफ्ते तक पूरा करा लिया जाए. सीएम ने साथ में ये भी कहा कि, काम इस तरह से हो कि आवागमन बाधित न हो और गुणवत्ता को लेकर सवाल न उठने पाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital