IPL 2025: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 55वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत जरूरी है.
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने टी. नटराजन को आज मौका दिया है. वह आईपीएल में दिल्ली के लिए पहला मैच खेल रहे हैं. वहीं हैदराबाद की टीम से मोहम्मद शमी और नितीश कुमार रेड्डी को बाहर किया गया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, ज़ीशान अंसारी, ईशान मालिंगा, जयदेव उनादकट
इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी, हर्ष दुबे, राहुल चाहर, वियान मुल्डर
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, दुश्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी. नटराजन
इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, समीर रिजवी, मुकेश कुमार
ये भी पढ़ें- तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, ईमेल में मांगी गई 1 करोड़ की फिरौती
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





