Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘भगवान ने कहा था बलि चाहिए’, गोद में लेते ही बच्ची को जमीन पर पटका युवक

UP News: वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा गांव में एक युवक ने डेढ़ महीने की बच्ची को गोद में लेने के बाद जमीन पर पटक दिया. आरोपी ने दावा किया कि भगवान ने बलि मांगी थी.

UP News: वाराणसी जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा गांव से एक बेहद हैरान करने वाली खबर आई है. यहां एक युवक ने डेढ़ महीने की बच्ची को गोद में लेने के बाद अचानक जमीन पर पटक दिया. आरोपी ने दावा किया कि उसे ऐसा करने के लिए भगवान ने कहा था और बलि चाहिए. घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

अचानक हमला

शनिवार देर रात यह घटना हुई. पड़ोसी विकास यादव, राजेश वनवासी के घर आया था. उस समय बुजुर्ग सदस्य की गोद में बच्ची सो रही थी. विकास ने बच्ची को खिलाने के लिए गोद में लेने की इच्छा जताई. परिवार ने पड़ोसी होने के कारण भरोसा किया और बच्ची उसे दे दी. लेकिन कुछ ही सेकंड में उसने बच्ची को जमीन पर पटक दिया और दोबारा ऐसा किया.

परिजनों की फुर्ती

घटना होते ही घर में अफरा-तफरी मच गई. परिवार ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और बच्ची को अस्पताल ले गए. साथ ही पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

आरोपी का क्या कहना है?

पुलिस पूछताछ में युवक ने कहा कि भगवान ने उसे ऐसा करने को कहा था और बलि चाहिए. पुलिस उसकी मानसिक स्थिति की जांच कर रही है. एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि बच्ची का इलाज जारी है और फिलहाल हालत स्थिर है.

ये भी पढ़ें-‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए तैयार था, साजिश ने रोका’, गहलोत ने बताई अध्यक्ष न बनने की असली वजह

मानसिक स्थिति पर सवाल

पुलिस का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी. आरोपी विकास यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital