Veer Bal Diwas 2025: वीर बाल दिवस (साहिबजादा दिवस) के अवसर पर पूरे देश में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है. इस पावन दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा-
‘गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर साहिबजादों ने अल्पायु में ही धर्म व देश की रक्षा के लिए जो बलिदान दिए, वैसा उदाहरण इतिहास में विरल है. माता गुजरी और गुरु गोबिंद सिंह जी के संस्कारों ने साहिबजादों में मानवता की रक्षा के जो बीज बोए, उसे क्रूर आततायियों की अमानवीय यातनाएँ भी डिगा न सकीं.’
अमित शाह ने आगे लिखा कि चारों साहिबजादों की बलिदानगाथा हर पीढ़ी तक पहुंचे, इसलिए मोदी जी ने ‘वीर बाल दिवस’ मनाने की शुरुआत की. ‘वीर बाल दिवस’ पर गुरु गोबिंद सिंह जी, माता गुजरी और वीर साहिबजादों की शहादत का स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का पोस्ट
नितिन गडकरी ने लिखा कि मातृभूमि व धर्म की रक्षा हेतु गुरू गोविंद सिंह जी के साहिबजादों ने छोटी उम्र में दुश्मन का सामना किया. आज वीर बाल दिवस पर उनकी वीरता और बलिदान को नमन.
ये भी पढ़ें: ‘वीरता’ का महापर्व: पीएम मोदी खोलेंगे इतिहास के पन्ने, 20 ‘नन्हे शूरवीर’ को मिलेगा बाल पुरस्कार
शिवराज सिंह चौहान का पोस्ट
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा कि देश, धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों के बलिदान दिवस वीर बाल दिवस (साहिबजादा दिवस) पर कोटि-कोटि नमन करता हूं. साहिबजादों का पावन बलिदान अनंतकाल तक मातृभूमि और धर्म की रक्षा के लिए हम सभी को प्रेरित करता रहेगा.
योगी आदित्यनाथ की पोस्ट
यूपी के मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा कि राष्ट्र, धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों के बलिदान दिवस ‘वीर बाल दिवस’ (साहिबजादा दिवस) पर उन्हें शत-शत नमन. अदम्य साहस और वीरता की यह अमर गाथा युगों-युगों तक राष्ट्रभक्ति, धर्मनिष्ठा और कर्तव्यनिष्ठ जीवन हेतु सभी का पथ आलोकित करती रहेगी.
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
