Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली मेट्रो में शख्स की अजीबोगरीब हरकतों का Video Viral, गुस्साए यूजर बोले- ऐसे लोगों को मेट्रो से बाहर फेंको

Stunts in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के इस वीडियो में बहुत लोग उसे हैरानी से देख रहे हैं और हंस रहे हैं, लेकिन असल में यह कोई नहीं जनता की वह करना किया चाहता है, कर क्या रहा है.

दिल्ली मेट्रो के अंदर शख्स का वीडियो वायरल

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो से कोई वीडियो काफी दिनों से वायरल नहीं हुआ तो लोग काफी हैरान थे, उनको लगने लगा कि चलो दिल्ली मेट्रो में लोगों ने अजीबोगरीब हरकतें करना बंद कर दिया है. हालांकि ये सिलसिला ज्यादा दिनों तक नहीं चला और एक बार फिर दिल्ली की मेट्रो से एक वीडियो सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स दिल्ली मेट्रों में अजीबोगरीब हरकतें कर रहा है. कोई उसे स्टंटबाज बता रहा है तो कोई उसको ड्रामेबाज बता है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग-अलग चर्चा हो रही है.

एक Reddit यूजर्स ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर जाकर वीडियो साझा किया. वीडियो में एक शख्स को मेट्रो के गेट के बाहर उलटा झुककर उल्टी सीधे हरकतें कर रहा है, अपने हाथों को लहेरा रहा है. इसके अलावा वह धूप का काला चश्मा पहने और अपना मोबाइल फोन पकड़े हुए इधर उधर घूम रहा है. सेल्फियां ले रहा है, वीडियो बना रहा है.

‘ऐसे लोगों को बाहर निकालो’

इस वीडियो में बहुत लोग उसे हैरानी से देख रहे हैं और हंस रहे हैं, लेकिन असल में यह कोई नहीं जनता की वह करना किया चाहता है, कर क्या रहा है. वीडियो के आखिर में शख्स एक पैर पर खड़ा होता है और चक्कर लगाने की कोशिश करता है. हालांकि, वह असफल हो जाता है. वहीं एक सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है. एक यूजर ने लिखा, “क्या है बीसी, ऐसे लोगों को मेट्रो से धक्के मार कर बाहर निकालो.”

Delhi metro k nazare
byu/VMod_Alpha indelhi

यह भी पढ़ें- झूठ है एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 11.45 करोड़ की कमाई का दावा, Virat kohli ने खुद सारी सच्चाई बता दी

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि ठीक है, पूरी तरह से काल्पनिक रूप से, क्या किसी पर हमले का आरोप लगाया जाएगा यदि उन्होंने वीडियो की शुरुआत में गोलियों से बचने के दौरान उसे कॉच में और कोच से बाहर लात मारी थी? ” इसके अलावा एक और यूजर्स ने लिखा ‘जो लोग अपना समय रील्स देखने में ज्यादा बिताते हैं इससे उनके बच्चों को खतरा हो सकता है.’ इसके लिए कोई वर्तमान लॉकडाउन या टीका नहीं है.”

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital