मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें एक बुजुर्ग महिला को उसके परिजन झोली में डालकर अस्पताल ले जाते दिख रहे हैं. मामला काचला फलिया, सामलाकुण्ड क्षेत्र का है, जहां पैदल रास्ता भी काफी मुश्किल और पक्का सड़क से लगभग एक किलोमीटर दूर है.
असुविधाओं के चलते झोली में ले जाना पड़ा
दरअसल, आजाद नगर बरझर के सामलाकुणड के काचला फलिया में 62 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की तबियत बिगड़ जाती है. गांव में न सड़क, न कोई सुविधा देखकर परिजन मजबूर हो गए. उनका कहना है कि महिला को अस्पताल तक पहुंचाना जरूरी था, लेकिन सीधे वाहन तक नहीं पहुंच सकता था. इसलिए उन्हें झोली का सहारा लेना पड़ा.
वायरल हुआ Viral
परिजन रूपली को परिजनों ने झोली में डालकर पैदल सड़क तक ले गए. यह करीब एक किलोमीटर लंबा, कच्चा और कठिन रास्ता था. वहां से उन्हें वाहन मिला, जो महिला को अस्पताल तक ले गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.
प्रसाशन पर उठे सवाल
इस घटना ने इलाके की मूलभूत समस्याओं को सामने ला दिया है. काचला फलिया जैसी जगहों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी ग्रामीणों के लिए बड़े संकट का कारण बन रही है. लोग इस तरह के हालात में अपनी जान जोखिम में डालकर भी मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने को मजबूर हैं.
स्थानीय प्रशासन से सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों ऐसे इलाकों में सड़क और एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं नहीं हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अगर सड़क का निर्माण होता तो मरीज को झोली में डालने जैसी स्थिति कभी नहीं आती.
ये भी पढें: बीमारू से विकास का मॉडल बना मध्य प्रदेश, अमित शाह ने कहा- अन्य कर रहे हैं अनुसरण
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




