देश

कौन हैं संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी के दिन लोकसभा में घुसे दो युवक? जानिए किस सांसद के पास पर हुए अंदर दाखिल

Parliament Security Breach: संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर आज सदन में कंपकंपाने वाली घटना हुई है. संसद में विजिटर्स गैलरी से 2 युवक अचानक नीचे कूद गए. वहां पहुंचते ही युवकों ने जूते में कुछ स्प्रे छिपा रखा था. उसे निकालकर स्प्रे किया, जिससे सदन में पीला धुआं फैलने लगा. संसद में मौजूद मीडियाकर्मियों ने वो सारी घटना कैमरे में कैद कर ली, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए.

अब सवाल उठ रहा है कि संसद में घुसकर लोकसभा के अंदर में कूदने वाले दोनों युवक कौन थे? अभी तक की जानकारी के मुताबिक, यह पता चला है कि दोनों युवकों के अंदर दाखिल होने के दौरान लोकसभा में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे. वे दोनों युवक तभी बसपा सांसद मलूक नगर की सीट के पास पहुंच गए. जहां स्प्रे करते युवकों को मलूक नागर सहित कई सांसदों ने पकड़ा. उन्हें पीट दिया. कुछ देर में युवकों को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया.

यह भी पढ़िए: पाकिस्तान में अपने ही बने जान के दुश्मन, आत्मघाती ब्लास्ट कर 23 फौजी मारे, मिलिट्री पोस्ट तबाह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक युवक का नाम सागर शर्मा और दूसरे का नाम मनोरंजन डी है. सांसद दानिश अली ने बताया कि सदन में कूदने वाले युवक एक सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे. वो सांसद हैं- प्रताप सिम्हा. उन युवकों से इन्हीं के नाम का विजिटर पास बरामद हुआ है.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

2 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

25 minutes ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

50 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

58 minutes ago