Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Weather Update: देशभर में बढ़ी ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में ठंडी हवाओं से मौसम में बदलाव

सर्दी ने अब पूरे देश में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. उत्तर भारत में तापमान गिर रहा है, पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और दक्षिण भारत में तेज बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. दिल्ली-NCR में ठंड के साथ प्रदूषण ने परेशानी बढ़ा दी है.

Weather Update, Air Pollution, Delhi NCR

Weather Update: सर्दी ने अब पूरे देश में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. नवंबर की शुरुआत के साथ ही ठंडी हवाओं ने दस्तक दे दी है. उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है, वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का सिलसिला भी शुरू हो गया है. इन इलाकों में बर्फ से ढकी पहाड़ियां अब सैलानियों को अपनी ओर खींचने लगी हैं.

मौसम विभाग (IMD) ने 7 नवंबर के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्व मानसून के सक्रिय होने से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, असम और मेघालय जैसे राज्यों में आंधी और तेज बारिश की संभावना है. कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है.

पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर बर्फबारी

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है. इसके चलते पहाड़ी रास्तों पर फिसलन बढ़ने और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है.

दिल्ली-NCR में ठंड के साथ प्रदूषण की मार

राजधानी दिल्ली और NCR के लोग इस वक्त दोहरी मार झेल रहे हैं, एक ओर ठंडी हवाओं का असर बढ़ रहा है और दूसरी ओर वायु प्रदूषण ने हालात बिगाड़ दिए हैं. पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई है, जिससे हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों तक दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी. हालांकि बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन इन हवाओं से ठंडक और बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें- Cold wave : दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं का आगाज, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी सर्दी

यूपी-बिहार में ठंड की दस्तक, कोहरे के आसार

उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने करवट ले ली है. सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि दिन में हल्की धूप राहत देती है. मौसम विभाग ने बताया कि जल्द ही कोहरा भी दिखना शुरू हो सकता है. फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन बादलों की हल्की आवाजाही बनी रहेगी.

बिहार में भी मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है. राज्य में 10 नवंबर के आसपास सर्दी और कोहरे की दस्तक की उम्मीद है. फिलहाल आसमान साफ रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

पहाड़ों से मैदान तक सर्दी का असर

उत्तर भारत में पहाड़ों की ठंड अब धीरे-धीरे मैदानी इलाकों तक पहुंच रही है. सतही हवाओं के चलते रात और सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब पूरे उत्तर भारत के मौसम पर दिखने लगा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital