Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Weather Update Today: दिल्ली-NCR में अभी और बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा, मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट

Weather Update Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में इस समय भीषण शीतलहर चल रही है. इस हफ्ते दिल्ली में तापमान लगातार गिर रहा है.

Weather Update Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में इस समय भीषण शीतलहर चल रही है. इस हफ्ते दिल्ली में तापमान लगातार गिर रहा है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार को शीतलहर चल सकती है, जिससे मौजूदा ठंड बढ़ जाएगी. सुबह का तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली में ठंड बढ़ा सकती है. अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक ठंड की स्थिति बनी रहेगी.

आज  बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है और मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना जताई है.

दिली में ठंड का कहर जारी

मंगलवार को दिल्ली में 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री रहा था, वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया. यह सामान्य से छह डिग्री कम है. इस सीजन में यह दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान है. इससे पहले चार जनवरी को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया था.

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद बढ़ी ठंड

उत्तर प्रदेश का मौसम हर रोज रंग बदल रहा है. लखनऊ में मंगलवार को हल्की बारिश और बर्फीली हवा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. बुधवार से घना कोहरा छाया रहेगा. मौसम विज्ञानी मुहम्मद दानिश ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में राजधानी समेत 40 से अधिक जिलों का पारा और गिरेगा. लखनऊ में बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. अमेठी, औरैया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, कन्नौज, कानपुर, कासगंज, मैनपुरी, प्रतापगढ़, रायबरेली और उन्नाव में गरज चमक का असर दिख सकता है.

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital