Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने संजय सिंह उर्फ ‘बबलू’, बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हैं करीबी

संजय सिंह उर्फ बबलू को कुश्ती से बेहद लगाव है. वह इस समय वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं. इतना ही नहीं वह इस समय राष्ट्रीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं.

संजय सिंह उर्फ 'बबलू'

संजय सिंह उर्फ 'बबलू'

WFI Elections: भारतीय कुश्ती संघ को नया अध्यक्ष मिल गया है. बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह अध्यक्ष का चुनाव जीत गए हैं. बृजभूषण सिंह ने पहले ही दावा किया था कि संजय सिंह ही कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनेंगे. दरअसल, संजय सिंह उर्फ बबलू को कुश्ती से बेहद लगाव है. वह इस समय वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं. इतना ही नहीं वह इस समय राष्ट्रीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं.

बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ में शीर्ष पदों के लिए चुनाव यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के लिए डब्ल्यूएफआई पर लगाए गए निलंबन को हटाने का मार्ग भी प्रशस्त करता है. यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने अगस्त में निर्धारित समय सीमा के भीतर चुनाव कराने में विफल रहने के कारण डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था और भारत के पहलवानों ने पिछले कुछ महीनों में वैश्विक प्रतियोगिताओं में तटस्थ एथलीटों के रूप में प्रतिस्पर्धा की थी.

अनीता श्योराण को मिली हार

21 दिसंबर को हुए भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में बृजभूषण के करीबी संजय कुमार सिंह को जीत मिली है. संजय सिंह का मुकाबला बृजभूषण की खिलाफत में आंदोलन कर चुकी कॉमन वेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीत चुकी अनीता श्योराण से था. भले ही कुश्ती संघ से बृजभूषण सिंह की विदाई हो गई हो पर नए अध्यक्ष भी उन्हीं के खेमे से हैं.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: “हम हर बार खूब मेहनत करते हैं, लेकिन…”, विधानसभा चुनाव में मिली हार पर सचिन पायलट ने दिया बयान

15 पदों पर हुए चुनाव

बता दें कि कुश्ती संघ के कुल 15 पदों पर चुनाव हुए. अध्यक्ष पद के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के 4 पदों, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव के 2 पदों और 5 कार्यकारी सदस्यों का चुनाव हुआ. चुनाव की प्रक्रिया इस साल जुलाई में शुरू हुई थी, लेकिन कोर्ट केसेज के कारण ये चुनाव टलता गया. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस चुनाव पर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से लगी रोक को रद्द किया और इसके बाद चुनाव की तारीख का ऐलान हो पाया.

बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. दिल्ली के जंतर मंतर पर करीब एक महीने तक पहलवानों ने प्रोटेस्ट किया. पहलवानों ने बृजभूषण सिंह को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की थी.

पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट समेत कई पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए . बीजेपी सांसद के खिलाफ सात पहलवानों ने यौन शोषण के दो मुकदमे दर्ज कराए थे. इनमें एक केस नाबालिग पहलवान ने दर्ज कराया था हालांकि वो बाद में अपने बयान से पलट गई. हालांकि, बाद में बृजभूषण सिंह को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital