देश

Rajasthan: करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दोनों आरोपी कौन हैं? कैसे रची साजिश

राजस्थान के जयपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या करने के बाद से प्रदेश में बवाल जारी है. राजपूत समाज के लोग लगातर इसका विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रह हैं. बता दें कि सुखदेव सिंह गोमामेड़ी की हत्या के बाद से आरोपियों फरार है. हालांकि पुलिस भी अलर्ट पर मोड पर हैं. उन्हें पकड़ने के लिए तमाम तरह की तैयारियां की गई हैं. हालांकि सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. लेकिन इसकी कोई आधिकारी जानकाारी सामने नहीं आई है.

वहीं दूसरे तरफ सुखदेव की हत्या के बाद राजपूत समाज ने आज विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश बंद बुलाया है. वहीं दूसरी ओर इस पर सियासत भी गर्म हो गई है. कांग्रेस लगातर बीजेपी पर हमले बोल रही है.

हत्या करने वालों की हुई पहचान

वहीं पुलिस ने इस मामले में तेज कार्रवाई करते हुए सबसे पहले आरोपियों की पहचान की. एक का नाम रोहित राठौर है. जो कि नागौर के मकराना का रहने वाला है. वहीं, दूसरे का नाम नितिन फौजी है. वो हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला है. वहीं इस हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है. उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है. बता दें कि रोहित गोदारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा है.

साजिश के तरत हत्या

बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या साजिश के तहत हुई है. जो शख्स आरोपियों को उनसे मिलवाने के लिए लेकर आया था. बदमाशों ने उसे भी बाद में गोली मार दी. बता दें कि जयपुर का ही एक कपड़ा कारोबारी नवीन शेखावत स्कॉर्पियों गाड़ी में दो लोगों के साथ सवार होकर करणी सेना के अध्यक्ष के घर पहुंचा था. हालांकि उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं, लेकिन वे नवीन शेखावत के साथ आए थे तो उनकी ज्यादा तलाशी नहीं ली गई. क्योंकि नवीन को पहले सुखदेव सिंह जानते थे. इसके बाद जैसे दोनों आरोपी और नवीन उन्हें लेकर सुखदेव के कमरे में पहुंचा इसके बाद 10 तक करीब बातचीत की और गोलियों से उन्हें भून दिया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

1 hour ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago