Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ग्रेटर कूच बिहार राज्य की मांग करने वाले अनंत राय ‘महाराज’ को राज्यसभा भेजेगी BJP, जानिए कौन हैं GCPA नेता जो बंगाल का करना चाहते हैं बंटवारा

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई है जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है.

anant roy maharaj

अनंत राय 'महाराज'

Rajya Sabha Elections: भाजपा ने गुजरात और पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. इस लिस्ट में गुजरात से दो और पश्चिम बंगाल से एक नाम है. बीजेपी ने गुजरात से बाबूभाई जेसंगभाई देसाई और केसरी देवसिंह जाला को उम्मीदवार बनाया है. वहीं पश्चिम बंगाल से ग्रेटर कूच बिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) के नेता अनंत राय ‘महाराज’ को टिकट दिया गया है. भाजपा ने बुधवार को उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा की.

अलग राज्य की करते रहे हैं मांग

इस तीन नामों में सबसे ज्यादा चर्चा अनंत राय ‘महाराज’ को लेकर है. अनंत राय ‘महाराज’ ग्रेटर कूच बिहार राज्य की मांग करते रहे हैं. वे जिन आठ जिलों को पश्चिम बंगाल से अलग कर ‘राज्य’ बनाने की मांग करते रहे हैं, उनमें दार्जिलिंग भी शामिल है. उन्होंने मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक से मुलाकात की थी. करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद अनंत राय ‘महाराज’ ने कहा था कि बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेजने की पेशकश की है. दूसरी तरफ, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा था कि अनंत राय महाराज जैसे लोगों के संसद में जाने से पूरे राज्य को फायदा होगा.

वहीं गुजरात की बात करें तो, राज्यसभा की 11 सीटों में से वर्तमान में आठ पर भाजपा और बाकी पर कांग्रेस का कब्जा है. भाजपा के पास जो आठ सीट हैं, उनमें से एस जयशंकर, जुगलजी ठाकोर और दिनेश अनावाडिया का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो जाएगा. इन तीन सीट के लिए ही चुनाव होना है. एस जयशंकर पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: 18 ‘सेफ सिटी’ वाला देश का पहला राज्य होगा यूपी, सीएम योगी ने तीन महीने में पहले चरण का काम पूरा करने के दिए निर्देश

24 जुलाई को मतदान

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई है जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है. मतदान की स्थिति बनने पर 24 जुलाई को वोटिंग कराई जाएगी. वहीं पश्चिम बंगाल की 6 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में 24 जुलाई को मतदान होगा. इसके अलावा राज्य की एक अन्य सीट पर भी उपचुनाव होगा.

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस 6 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ’ब्रायन, सुखेंदु शेखर रे, डोला सेन, सुष्मिता देव, शांता छेत्री और कांग्रेस के प्रदीप भट्टाचार्य का कार्यकाल समाप्त होने से यह छह सीटें खाली हुई हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital