Bharat Express DD Free Dish

सुंदर पिचाई और सत्य नडेला से भी ज्यादा सैलरी पाने वाले वैभव तनेजा कौन हैं? जानिए पूरी कहानी

Tesla CFO Vaibhav Tneja: भारत के वैभव तनेजा को टेस्ला में सीएफओ बनने के बाद 2024 में 1150 करोड़ से ज्यादा का पैकेज मिला जिससे वो दुनिया के सबसे महंगे फाइनेंस अफसर बन गए.

Tesla CFO Vaibhav Tneja

Tesla CFO Vaibhav Tneja: भारतीय मूल के वैभव तनेजा इन दिनों अपनी भारी-भरकम सैलरी को लेकर चर्चा में हैं. SolarCity के 2017 में टेस्ला में विलय के बाद उन्होंने Assistant Corporate Controller के तौर पर टेस्ला में अपने करियर की शुरुआत की थी. अगस्त 2023 में उन्हें ज़ैच किर्खोर्न की जगह कंपनी का CFO बनाया गया. इसके बाद से ही उनकी कुल सैलरी चर्चा का विषय बनी हुई है.

वैभव तनेजा को मिला सबसे ज्यादा पैकेज (Tesla CFO Vaibhav Tneja) 

आपको बता दें कि वैभव तनेजा को साल 2024 में कुल $139.5 मिलियन (लगभग ₹1,155 करोड़) का पैकेज मिला, जिसमें से अधिकांश हिस्सा स्टॉक ऑप्शन्स और इक्विटी अवार्ड्स का था. वहीं, उनकी बेस सैलरी केवल $400,000 थी. यह अब तक किसी भी CFO को दी गई सबसे अधिक सैलरी में गिनी जा रही है.

सुंदर पिचाई और सत्य नडेला से भी ज्यादा सैलरी

तनेजा की यह कमाई गूगल के CEO सुंदर पिचाई ($10.7M) और माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ($79.1M) से भी कहीं अधिक है. 2023 में CFO बनने के बाद उन्हें जो स्टॉक मिला, वह 4 साल के वेस्टिंग पीरियड के साथ था. तब टेस्ला का शेयर प्राइस करीब $250 था, जो अब बढ़कर $342 तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: Ranya Rao Gold Smuggling Case: ED ने रान्या राव सोना तस्करी मामले में राज्य के गृह मंत्री से जुड़े कर्नाटक के कॉलेजों पर मारे छापे

कौन हैं वैभव तनेजा?

दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट और चार्टर्ड अकाउंटेंट वैभव तनेजा ने PwC में 1999 से 2016 तक काम किया. बाद में वे सोलरसिटी से जुड़ गए, जिसे टेस्ला ने अधिग्रहित कर लिया था. टेस्ला में उन्होंने कॉरपोरेट कंट्रोलर, चीफ अकाउंटिंग ऑफिसर और अब CFO के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं. जनवरी 2021 में उन्हें Tesla India Motors & Energy Pvt Ltd का डायरेक्टर बनाया गया, जहां वे भारत में कंपनी के विस्तार की अगुवाई कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read