Bharat Express DD Free Dish

CSK vs PBKS: पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी; CSK की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11, बदलाव और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड.

CSK vs PBKS

CSK vs PBKS

CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 का सातवां मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में चेन्नई अपनी पहली जीत की तलाश में है, जबकि पंजाब लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहती है. टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर इस मैच में खेल रहे हैं और उन्होंने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं, चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि टीम में एक बदलाव किया गया है, जिसमें प्रशांत वीर को मैथ्यू शॉर्ट की जगह शामिल किया गया है.

दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी (CSK vs PBKS head-to-head)

अगर दोनों टीमों के पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो मुकाबला हमेशा बराबरी का रहा है. अब तक दोनों के बीच 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स ने 16-16 मैच जीते हैं. हालांकि हाल के मुकाबलों में पंजाब का पलड़ा भारी रहा है, क्योंकि पिछले 5 मैचों में उसने 4 जीत दर्ज की हैं, जबकि चेन्नई सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है.

रुतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) की कप्तानी में खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी. ऐसे में अगला मुकाबला उनके लिए काफी अहम होने वाला है. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है और टीम अपनी इस लय को आगे भी बनाए रखना चाहेगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (CSK vs PBKS Playing 11)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK Playing 11): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.


ये भी पढ़ें: IPL 2026: धोनी नहीं, फिर भी जीत की उम्मीद! कौन है CSK का गेमचेंजर?


पंजाब किंग्स (PBKS Playing 11): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read