Bharat Express DD Free Dish

KKR vs DC: केएल राहुल का धमाका! दिल्ली ने KKR के सामने रखा 204 रन का बड़ा टारगेट

KKR vs DC: आईपीएल 2026 के 70वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 204 रन का लक्ष्य रखा. केएल राहुल ने 30 गेंदों में 60 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने अहम योगदान दिया.

KKR vs DC, IPL 2026

KKR vs DC: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 70वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 204 रन का लक्ष्य रखा है. ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए. दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन सीजन का आखिरी लीग मैच जीतकर शानदार अंदाज में सफर खत्म करना चाहेंगी.

ऐसी रही DC की बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ठीक रही, लेकिन टीम ने 4.3 ओवर में पहला विकेट गंवा दिया. अभिषेक ने 22 रन बनाए. इसके बाद साहिल परख और केएल राहुल ने तेज बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े. साहिल 24 रन बनाकर आउट हुए. फिर कप्तान अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला और केएल राहुल के साथ मिलकर टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया. राहुल शानदार अंदाज में खेलते हुए 30 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.

अक्षर पटेल ने बाद में डेविड मिलर के साथ अहम साझेदारी की, जिससे दिल्ली बड़े स्कोर तक पहुंच सकी. आखिरी ओवरों में आशुतोष शर्मा और मिलर ने तेजी से रन बटोरे. मिलर ने 28 रन बनाए, जबकि आशुतोष शर्मा 18 रन बनाकर नाबाद लौटे. कोलकाता की ओर से सौरभ दुबे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. वहीं अनुकूल रॉय, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (KKR vs DC Playing 11)

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 (KKR Playing 11): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी.


ये भी पढ़ें: PBKS-KKR का टूटा सपना, राजस्थान रॉयल्स ने मारी बाजी; मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में एंट्री


दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 (DC Playing 11): केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read