Bharat Express DD Free Dish

SRH vs PBKS: टॉपर्स की टक्कर आज, पॉइंट टेबल में होगा बड़ा उलटफेर; कौन मारेगा बाजी?

SRH vs PBKS Playoff Chances: आईपीएल 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी. पॉइंट्स टेबल में टॉप टीमों के बीच यह मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

srh vs pbks playoff chances

SRH vs PBKS Playoff Chances: बुधवार (6 मई) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल का 49वां मैच खेला जाना है. यह मुकाबला पॉइंट्स टेबल के टॉप 4 में मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला प्लेऑफ के नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि एक तरफ पॉइंट्स टेबल पर नंबर 1 का स्थान पकड़े हुए पंजाब किंग्स है, तो दूसरी तरफ 10 में से 6 मुकाबले जीतकर तीसरे नंबर पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद है.

प्लेऑफ की बड़ी जंग

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) 19वें सीजन के पॉइंट्स टेबल पर नजर डाले तो एक तरफ है पंजाब किंग्स जो इस समय 9 में से 6 मैच जीतकर टॉप पर है. टीम ने अपने पहले 7 मैचों में 6 जीत हासिल की थी, जबकि एक मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका. इसके बाद उसे लगातार दो मैचों में हार मिली. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 10 में से 6 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है. टीम की शुरुआत कमजोर रही थी, लेकिन बाद में लगातार पांच मैच जीतकर शानदार वापसी की. हालांकि, अपने पिछले मैच में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स से 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इसलिए यह मैच प्लेऑफ के नजरिए से दोनों टीमों के लिए बड़ा मुकाबला है.

दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

हेड-टू-हेड (SRH vs PKS Head-to-Head) आंकड़ों की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग में दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मैच खेले गए हैं, जिनमें हैदराबाद ने 17 मुकाबले जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 8 जीत मिली हैं. अब मुकाबला दिलचस्प होने वाला है, एक तरफ पंजाब अपनी बढ़त बनाए रखना चाहेगी, तो दूसरी ओर हैदराबाद अपने घरेलू मैदान पर जीत हासिल कर टॉप पोजिशन पर नजरें जमाएगी.

हैदराबाद की प‍िच र‍िपोर्ट

मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे आमतौर पर बल्लेबाजो के लिए मुफीद माना जाता है. हालांकि पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19 ओवर में 165 रन पर सिमट गई थी, जो इस सीजन में दूसरी बार हुआ जब यहां स्कोर ज्यादा बड़ा नहीं बन पाया. इसके बावजूद पिच पर रन बनने की अच्छी संभावना रहती है और दोनों टीमों के मजबूत हिटर्स को देखते हुए एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है.


ये भी पढ़ें: ‘ब्राह्मणों को डर लगता है…’, थलापति विजय को दी बधाई तो ट्रोल हुए रविचंद्रन अश्विन, जानें कैसे दिया मुहंतोड़ जबाब?


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (SRH vs PBKS Playing 11)

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11 (SRH Playing 11): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंज

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11 (PBKS Playing 11): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read