Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bhojpuri News: Amrapali Dubey और Khesari Lal Yadav की ‘डोली सजा के रखना’…भोजपुरी स्टार ने बताया कब रिलीज होगी फिल्म

‘Doli Saja Ke Rakhna’: खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म डोली सजा के रखना जल्द ही यूट्यूब पर रिलीज होने जा रही है. खेसारी लाल यादव ने पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ इस खुशखबरी को साझा किया है.

Bhojpuri News

आम्रपाली दुबे खेसारी लाल यादव (फोटो सोशल मीडिया)

‘Doli Saja Ke Rakhna’: आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ (Doli Saja Ke Rakhna) ने सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई है. दोनों की कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई है वैसे यह पहली दफा नहीं है की इन्होंने किसी फिल्म में एक साथ काम किया हो, लेकिन जब भी सिनेमा पर्दे पर इनके चाहने वाले इन्हें एक साथ देखते हैं तो वह फिल्म रिलीज के साथ ही सुपर डुपर हिट हो जाती है.

आम्रपाली दुबे की फिल्म जल्द होगी रिलीज

सिनेमा पर्दे पर धूम मचाने के बाद खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म डोली सजा के रखना जल्द ही यूट्यूब पर रिलीज होने जा रही है. हाल ही में खेसारी लाल यादव ने अपनी एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ इस खुशखबरी को साझा किया है.

ये भी पढ़ें- Flop South Remakes: फ्लॉप हो गईं साउथ फिल्मों की ये हिंदी रीमेक, करोड़ों का हो गया नुकसान

खेसारी लाल यादव ने अपनी फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा -जो किसी वजह से सिनेमाघरों तक नहीं जा सके, उनके लिए एसआरके म्यूजिक (SRK Music) यूट्यूब चैनल पर 3 दिसंबर को ‘डोली सजा के रखना’ की पूरी कहानी सुबह 6:30 बजे देखने को मिलेगी. ठीक है लव यू,खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की इस फिल्म को यूट्यूब पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

फिल्म को सिनेमाघरों में  खूब मिला प्यार

खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की इस फिल्म को सिनेमाघरों में तो खूब प्यार मिला ही है, साथ ही फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों का बहुत प्यार मिला था. जानकारी के लिए बता दें, खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ इस फिल्म में रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान जैसे नामी चेहरे अदाकारी का जादू चलाते नजर आए हैं. इस फिल्म को प्रोड्यूस रोशन सिंह ने किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital