Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक का रिकवरी एजेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI का ट्रैप सफल

सीबीआई ने प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक, रामपुर के रिकवरी एजेंट रहमत अली को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया. आरोपी बीमा क्लेम पास कराने के बदले घूस मांग रहा था.

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक, रामपुर के रिकवरी एजेंट रहमत अली को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 4 जून 2025 को दर्ज एक शिकायत के आधार पर की गई.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि रहमत अली ₹4 लाख के बीमा क्लेम को पास करवाने के लिए ₹20,000 की अवैध मांग कर रहा था. आरोपी ने यह दावा किया कि वह शाखा प्रबंधक को प्रभावित करके बीमा राशि स्वीकृत करवा सकता है. सीबीआई ने शिकायत को सत्यापित करने के बाद जाल बिछाया और रहमत अली को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया.

इसके बाद सीबीआई ने आरोपी के रामपुर स्थित आवास पर तलाशी भी ली. तलाशी के दौरान कुछ दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं, जिन्हें अब जांच के तहत खंगाला जा रहा है.

सीबीआई की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकारी या बैंकिंग व्यवस्था में भ्रष्टाचार फैलाने वालों पर शिकंजा कसना जारी रहेगा. इस प्रकार की घटनाएं आम नागरिकों के विश्वास को नुकसान पहुंचाती हैं और सरकारी योजनाओं के लाभ को प्रभावित करती हैं.

ये भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस पर DMRC के एमडी डॉ. विकास कुमार को मिला ‘सस्टेनेबिलिटी चैंपियन’ सम्मान

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital