Categories: नवीनतम

IND vs AUS: ‘अब तो गिल को चांस दे दो’, केएल राहुल के फ्लॉप शो के बाद भड़के फैंस, ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़

IND vs AUS: टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) का सबसे लंबे प्रारूप में संघर्ष जारी है. दिल्ली में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में राहुल एक बार फिर फ्लॉप रहे. टीम इंडिया के इस बल्लेबाज पर अब मैच दर मैच दबाव बढ़ता जा रहा है. राहुल जिन्होंने दिल्ली टेस्ट से पहले पिछली 10 पारियों में सिर्फ 180 रन बनाए थे.  2021 में सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके शतक के बाद से उनका औसत 18 से नीचे गिर गया है. उनके लगातार इस फ्लॉप प्रदर्शन के बाद फैंस शुभमन गिल को फिर से टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं.

‘अब तो गिल को चांस दे दो’, राहुल के फ्लॉप शो के बाद भड़के फैंस

केएल राहुल अभी भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैं. उनकी अंतिम कुछ पारियों की बात करें, तो वे बेहद खराब आंकड़े हैं. ऐसे में उन्हें टीम से बाहर होना पड़ सकता है. उनकी जगह फैंस एक नए स्टार की टीम में मांग कर रही है. शुभमन गिल जो पिछले कुछ महीनों में सभी प्रारूपों में पांच शतक बनाकर अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं. न केवल फैंस बल्कि भारतीय दिग्गज खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद ने एक बार फिर खराब फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज केएल राहुल पर ट्वीट किए और दावा किया कि चयन में भेदभाव होता है.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG T20 WC: टी20 महिला वर्ल्ड कप में भारत की पहली हार, इंग्लैंड ने 11 रन से जीता मैच

ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़

प्रसाद ने कुछ दिन पहले प्लेइंग-11 में राहुल के चयन में पक्षपात का आरोप लगाया था. राहुल के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में 17 रन पर आउट होने के बाद, प्रसाद ने ट्विटर पर सलामी बल्लेबाज़ की आलोचना की. दरअसल केएल राहुल पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं लेकिन फिर भी उन्हें बार-बार टीम में मौका मिल रहा है.

भारतीय टीम पर बोझ बना ये बल्लेबाज!

टीम इंडिया में शुरुआती क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल का खराब प्रदर्शन जारी है. राहुल ने 2022 से खेले गए टेस्ट मैचों में 50, 8, 12, 10, 22, 23, 10, 2, 20 और 17 रन बनाए हैं और उन पर रन बनाने का दबाव बढ़ रहा है. उनके पास खुद को साबित करने के लिए एक और पारी है. दूसरी पारी में विफल रहने पर राहुल को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के सबसे बड़े दावेदार हैं. क्योंकि इन्फॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल की जगह टीम में राहुल को शामिल करने का फैसला गलत साबित होता दिखाई दे रहा है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago